राशिफल | आज का पंचांग | चैत्र शुक्ल चतुर्थी | 25 मार्च 2023

राशिफल | आज का पंचांग | चैत्र शुक्ल चतुर्थी | 25 मार्च 2023

आज का पंचांग
दिनाँक 25/03/2023 शनिवार, चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी , संध्या 04:23 उपरांत पंचमी, नक्षत्र भरणी, दोपहर 01:19 उपरांत कृतिका, चन्द्र राशि मेष, संध्या 07:25 उपरांत वृष विक्रम संवत 2079, सूर्योदय 05:49 सुबह, सूर्यास्त 06:03 संध्या चंद्रोदय 08:04 सुबह, चंद्रास्त 09:51 संध्या, लगन कुम्भ 05:23 सुबह, उपरांत मीन लगन, चौघडिया दिन चौघड़िया, काल 05:49 सुबह 07:20 सुबह, शुभ 07:20 सुबह 08:52 सुबह, रोग 08:52 सुबह 10:24 सुबह, उद्देग 10:24 सुबह 11:56 सुबह चर 11:56 सुबह 01:27 दोपहर, लाभ 01:27 दोपहर 02:59 दोपहर, अमृत 02 :59 दोपहर 04:31 संध्या, काल 04:31 संध्या 06:03 संध्या राहुकाल: सुबह 08:52 दोपहर 10:24 सुबह, अभिजित मुहूर्त, सुबह 11:31 से 12:20 दोपहर. दिशाशूल पूर्व, आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है।  आज माता कुष्मांडा का पूजन किया जायेगा।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस की जाएगी। लाइफ पार्टनर को लेकर शंका का भाव उत्पन्न होगा। परिवार से सहयोग की अपेक्षा रहेगी ।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।प्रेम जीवन में कोई अड़चन का सामना करना पड़ सकता हैं। घर पर किसी को प्रेम संबंधों के बारे में नही बताया हैं तो कहीं से उन्हें खबर हो सकती हैं। मन शांत रखे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
महरून

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। व्यापार में लाभप्रद कार्य, योजनाओं में प्रगति होगी।शिक्षा के लिहाज से आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला होगा तथा मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
आसमानी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। एकाग्रता में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी तथा कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। मन में बुरे विचार आ सकते हैं लेकिन वह ज्यादा समय तक नही रहेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ मामलों में उलझना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है।त्वचा से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं आलस्य का भाव ज्यादा रहेगा तथा किसी काम में मन नही लग पाएगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
हरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ऐश्वर्य पर खर्च होगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।खानपान की आदत में परिवर्तन लाने की आवश्यकता हैं। व्यापार ठीक चलेगा। दोस्त का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक जवाबदारी सीमित रखें। विश्वासप्रद वातावरण नहीं रहेगा।धन हानि होने के संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नही रहेगा हालाँकि प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल साँझा होंगे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
सलेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।आज के दिन प्रत्येक कार्य में कोई ना कोई बाधा आ सकती हैं फिर चाहे वह छोटी हो या बड़ी। इन समस्याओं की वजह से व्यवहार में खीझपन आ सकता हैं। परिवारवालों का भरपूर साथ मिलेगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भय, पीड़ा व तनाव का माहौल रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा।आज का दिन थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता हैं। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरते क्योंकि छोटी से चूक बड़ा नुकसान भी करवा सकती है।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति होगी।आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियाँ लेकर आएगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपका अपने माता-पिता पर प्रेम उमड़ेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने संगी-साथी मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा तथा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सामाजिक कार्य में ज्यादा मन लगेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाकर रखे तथा कुछ बात छुपा रहे हैं तो वह अपने जीवनसाथी के साथ साँझा करे। काम को लेकर सजगता आएगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें