पटना, 28 फरवरी (हि.स.)। बिहार में भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। वो सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम के दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा चार लोकसभा सीटों के भाजपा नेताओं संग बैठक करेंगे।
रक्षामंत्री सिंह बुधवार सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के बाद सीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें चार लोकसभा सीटों- सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के पार्टी नेता शामिल होंगे।
वो दोपहर 12ः45 बजे सीवान से वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वे दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरभंगा के भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से आने की अपील की है। इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा प्रस्तावित है। शाह पटना के पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे की तारीख पहले 5 मार्च तय की गई थी, मगर अब इसमें परिवर्तन होने के संकेत हैं।
-
लोकसभा चुनाव छठा चरण: #महाराजगंज संसदीय सीट पर प्रचार आज शाम होगा संपन्न #LokSabhaElection2024
-
हार के डर से प्रधानमंत्री प्रखंड में कर रहे हैं चुनावी सभा: आकाश सिंह
-
छपरा गो'ली'कांड में मृतक चंदन राय के परिजनों को राष्ट्रीय जनता दल ने की मदद
-
#छपरा में चुनावी रंजिश में युवक की हत्या मामला: FSL की टीम ने घटनास्थल से एकत्र किए नमूने। #Chhapra
-
#छपरा में युवक की हत्या मामला: जिलाधिकारी ने कहा - स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में
-
छपरा में युवक की ह'त्या मामले में पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में
-
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सभा को संबोधित
-
सारण लोकसभा: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, 6 बजे तक 54.1% मतदान
-
#LokSabhaElection2024 युवा, बुजुर्ग सभी वोटरों में दिखा उत्साह
-
लोकसभा चुनाव का के 5वें चरण के मतदान की विशेष कवरेज देखिए chhapratoday.com पर