अंतरराष्ट्रीय पीपल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रशान्त सिन्हा

अंतरराष्ट्रीय पीपल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रशान्त सिन्हा

New Delhi: माइक्रोकाउंट्स इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक एवं पर्यावरणविद प्रशान्त सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय पीपल शांति पुरस्कार ( International Peepal Peace award ) से सम्मानित किया गया।

श्री प्रशान्त सिन्हा को यह पुरस्कार इनके द्वारा बीते कुछ वषों में पर्यावरण,जल संरक्षण एवं सामाजिक कार्य हेतु किए गए महतवपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। रघुराम पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय पीपल शांति पुरस्कार को पर्यावरण सरंक्षण, सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में देश विदेश में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं।

श्री प्रशान्त सिन्हा अभी तक सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति पर्यावरण गौरव सम्मान, अमृता देवी स्मृति पर्यावरण गौरव सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति वृक्ष मित्र सम्मान, पर्यावरण रत्न सम्मान, जल प्रहरी सम्मान आदि अनेक शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्रों में सम्मानित हो चुके हैं। श्री सिन्हा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से पिछड़े बच्चों के उत्थान के लिए सतत् प्रयास काफी लंबे अरसे से करते आ रहे हैं।

श्री सिन्हा ने ” पचास शहर, पचास पेड़ ” अभियान शुरू किया है जिसके अंतर्गत पचास शहरों में जा कर पेड़ लगाएंगे और लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए जागरूक करेंगे।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें