– डोर्नियर विमानों और जहाजों, चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को
स्टैंडबाय पर रखा गया
– समुद्र में काम कर रहे मछुआरों को तत्काल निकटतम बंदरगाह पर लौटने के निर्देश
नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल अभी चक्रवात ताउते से उबरा भी नहीं था कि अब नए चक्रवात ‘यस’ से मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस तूफान से निपटने के लिए पूर्वी तट पर व्यापक उपाय शुरू कर दिए गए हैं। तटरक्षक डोर्नियर विमानों और जहाजों, चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अगले 72 घंटों में एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई की शाम को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। चक्रवात के रूप में विकसित होने वाले चक्रवात ‘यस’ से मुकाबला करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पूर्वी तट पर व्यापक एहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं।
आईसीजी प्रवक्ता के अनुसार सभी तटीय क्षेत्रों, जलयान और विमानन इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बंगाल की खाड़ी में मौसम के विकास की बारीकी से निगरानी की जा रही है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीपों में आईसीजी रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन (आरओएस) लगातार मौसम चेतावनी संदेश दे रहे हैं। एमएमबी रेडियो पर अंग्रेजी और स्थानीय भाषा दोनों में नियमित अंतराल पर व्यापारी जहाजों, मछली पकड़ने वाली नौकाओं, मत्स्य सर्वेक्षण, अनुसंधान में लगे जहाजों, तेल रिग, आवास बार्ज, अपतटीय विकास क्षेत्रों (ओडीए) आदि के जहाजों को सतर्क करने के लिए प्रसारण किया जा रहा है।
इसके अलावा जहाजों को लंगरगाह में आश्रय लेने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। नैवेटेक्स चेतावनी नियमित रूप से जारी की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेट (आईएसएन) को सक्रिय कर दिया गया है ताकि जहाजों को क्षेत्र में आने-जाने की चेतावनी दी जा सके।
बंदरगाह प्राधिकरणों, तेल रिग संचालकों, नौवहन, मत्स्य अधिकारियों और मछुआरा संघों को चक्रवात बनने की संभावना के बारे में सूचित कर दिया गया है। नावों, जहाजों और स्थिर प्लेटफार्मों की सुरक्षा के लिए निकट संपर्क और समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
हालांकि भारत के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू है, फिर भी समुद्र में काम कर रहे मछुआरों को मौसम की चेतावनी प्रसारित करके उन्हें निकटतम बंदरगाह पर लौटने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आईसीजी ने संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से बंदरगाह में मौजूद मछली
-
सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डॉ आर एन सिंह (+2) स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई,
-
दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
-
मदरसा में विस्फो'ट मामला: एक की मौ'त, एसपी ने कहा - हर पहलू पर जांच जारी #Crime #Saran #SaranPolice
-
छपरा के पुलिस लाइन में पानी टंकी के पास खरपतवार में लगी आग
-
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुबह सवेरे उनके घर पहुंचे जिलाधिकारी, कहा- मतदान करने जरूर जाइएगा
-
#loksabhaelection2024
-
महाराजगंज लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने मशरक में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
-
सारण: ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
-
जदयू में शामिल हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह
-
सारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, पत्रकारों के नजरिए से रैली के क्या है मायने?