Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

8 Min Read

आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार। आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर आज का दैनिक राशिफल लेकर हम आपके बीच उपस्थित हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और क्या है आपका शुभ अंक एवं शुभ रंग।

आज का राशिफल

DOON
विज्ञापन

मेष 🐐

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी और पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं या पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। कोई बात आपको मन ही मन परेशान कर सकती है।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: स्लेटी

वृषभ 🐂

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन यात्रा करने से बचें, क्योंकि अच्छे योग नहीं बन रहे हैं। दुर्घटना की संभावना बन सकती है। इसलिए यदि बाहर जाना भी हो तो सावधानी बरतें और संभव हो तो सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: काला

मिथुन 👫

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी और धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। यदि पैसा कहीं निवेश किया है या कहीं अटका हुआ है, तो उसके प्राप्त होने या उसमें लाभ मिलने के योग हैं। सभी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: लाल

कर्क 🦀

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं के कारण मन अशांत रह सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो पार्टनर की कोई बात आपको चुभ सकती है और आप उसे दिल पर ले सकते हैं। ऐसे में खुलकर बात करें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ सकती हैं।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला

सिंह 🦁

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम बिल्कुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार एवं नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। घर में कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, अन्यथा किसी बात के कारण तनाव हो सकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: गुलाबी

कन्या 👩

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं, अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू खर्च हो सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। इसलिए अपने आसपास के अवसरों पर ध्यान बनाए रखें और किसी अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: भूरा

तुला ⚖️

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी से विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है, लेकिन संभव हो तो आज यात्रा न करना ही उचित होगा। आज धन का लेन-देन करने से बचें।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: ग्रे

वृश्चिक 🦂

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी और भागदौड़ में काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। करियर को लेकर सजग रहेंगे और कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: मैरून

धनु 🏹

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। दिन में सुस्ती छाई रह सकती है और कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। दोपहर के समय किसी अप्रिय घटना को लेकर सावधानी बरतें।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी

मकर 🐊

(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में कोई बात हुई है तो उसे बाहर बताने से बचें, अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा पड़ सकता है। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: संतरी

कुंभ 🍯

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। खर्चों में वृद्धि होने से चिंता हो सकती है। संतान के रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान संभव है। स्कूल के किसी पुराने दोस्त से बहुत दिनों बाद मुलाकात हो सकती है, जो आपकी पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर देगी।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: हरा

मीन 🐳

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु का भय रहेगा, लेकिन लाभ के योग भी बनेंगे। पिछले कार्यों को टालना चाहिए, क्योंकि उनमें असफलता के योग बन रहे हैं। अनावश्यक विवाद हो सकता है। दोपहर में किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं किसी से जाहिर नहीं करेंगे। भाई या बहन के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: श्वेत

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें