Breaking News

भारत विकास परिषद के समूहगान प्रतियोगिता में आर्य कन्या उच्च विद्यालय बना विजेता

2 Min Read

Chhapra: भारत विकास परिषद, शाखा छपरा के तत्वावधान में सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लायंस क्लब ऑफ छपरा द्वारा प्रायोजित किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंट्रल पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अरविंद पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रमशः गंगा देवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की टीमें रहीं।

लोकगीत प्रतियोगिता में भी मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

DOON
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रांतीय पर्यवेक्षक भारत भूषण पांडेय रहे। निर्णायक मंडल में प्रदीप सौरभ, नीतू जायसवाल एवं निखिल कुमार सिंह शामिल रहे। टाइमकीपर की भूमिका मोनू कुमार सिंह एवं छोटू कुमार सिंह ने निभाई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब ऑफ छपरा के अध्यक्ष डॉ. उज्जवल कुमार वर्मा, प्रशासक डॉ. विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, रिबेल के निदेशक डॉ. विक्की आनंद, भारत विकास परिषद के वरीय सदस्य ईश्वर प्रसाद, डॉ. एम. के. शरण, विनोद कुमार मिश्रा, एस. एन. पाठक, जगती प्रसाद, लक्की पटेल एवं शिवशंकर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भारत विकास परिषद, शाखा छपरा के प्रवक्ता डॉ. विकास कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम आगामी प्रांतीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसका आयोजन सिवान में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव डॉ. आशुतोष दीपक ने किया।

इस अवसर पर भगवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह, संगीत शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, गायक गौतम, गायिका प्रियंका कुमारी, श्वेता रानी एवं संगठन सचिव राहुल मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं जाह्नवी गुप्ता एवं आंचल कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें