Breaking News

बिहार में NSD का नया सेंटर खुलने की मंजूरी ऐतिहासिक कदम: डॉ. प्रमोद कुमार

2 Min Read

Patna: बिहार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का नया सेंटर खोलने को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा, “बिहार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का नया सेंटर खोलने की केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी देना बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को ऊंचाई देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।”

मंत्री ने कहा कि NSD सेंटर के माध्यम से बिहार के युवा कलाकारों को अभिनय, रंगमंच, स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला तथा इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में बेहतर एवं संस्थागत प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। इससे राज्य के प्रतिभावान युवाओं को अपनी कला को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतर मंच मिलेगा।

DOON
विज्ञापन

कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती ने कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाओं को जन्म दिया है। NSD जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की उपस्थिति से राज्य की समृद्ध नाट्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें