Breaking News

विक्रमशिला सेतु हुआ क्षतिग्रस्त: सरकार ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग और मरम्मत योजना

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 04 मई (हि.स.)। भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया स्थित गंगा पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विक्रमशिला सेतु का एक स्पैन गिर गया है, जिसे दुरुस्त करने में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कदम उठाते हुए पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि पुल पर यातायात का अत्यधिक दबाव था और हाल ही में पटना से भेजी गई जांच टीम ने भी इसमें कई तकनीकी खामियां पाई थीं। मरम्मत कार्य में आईआईटी पटना का सहयोग भी लिया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर आने वाले वाहनों को खगड़िया स्थित गंगा पुल से गुजरने की सलाह दी गई है। फिलहाल भागलपुर और नवगछिया के बीच पीपा पुल बनाने की योजना को मानसून को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, नवगछिया से भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क कर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से भी मदद मांगी है, जिस पर रक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह घटना रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे हुई, जब पुल के 133 नंबर पिलर के पास धंसाव शुरू हुआ। इसके बाद एहतियातन यातायात रोक दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में पुल का वह हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें