Breaking News

Anupam Kher | अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान

2 Min Read

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 555वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म के नाम और कहानी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है और प्रशंसकों से इस सस्पेंस का आनंद लेने की बात कही है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें दिल में रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें सामने लाने का आनंद अलग होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं और सही समय आने पर फिल्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने प्रशंसकों से तब तक इस सस्पेंस का आनंद लेने की अपील की है। अनुपम की पिछली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ थी।

कई फिल्मों में आएंगे नजर

अनुपम खेर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगे। खबरों के मुताबिक, वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जटायु की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ‘श्री रामभूमि’ में वह विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता अशोक सिंघल का किरदार निभाएंगे। उनकी आगामी फिल्मों में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘खोसला का घोसला 2’ भी शामिल हैं।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें