Breaking News

बिहार की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी : डॉ. प्रमोद कुमार

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
3 Min Read

-पूर्व मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज) के अधिकारियों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

Patna: बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय कार्यालय में पूर्व मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पिछले वर्ष दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों की ओर से बिहार में आयोजित किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रमों में शामिल कलाकारों, उनकी प्रस्तुतियों तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरा विवरण अधिकारियों से मांगा।

DOON
विज्ञापन

मंत्री ने आगामी दिनों में दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों द्वारा बिहार में प्रस्तावित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने वाले विशेष कार्यक्रमों पर विशेष रूप से फोकस करने का सुझाव दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार के कलाकारों और कला-संस्कृति की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए विभाग, सांस्कृतिक संस्थाओं और कलाकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों से बिहार के कला क्षेत्र को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने में किए गए योगदान की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में दोनों सांस्कृतिक क्षेत्रों द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। मंत्री ने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक स्थानीय एवं प्रतिभावान कलाकारों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी दिनों में बिहार में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय एवं संवाद सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच देने, बिहार की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने तथा कार्यक्रमों के प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में पूर्व मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (कोलकाता) के डिप्टी डायरेक्टर तपस और एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज) के डिप्टी डायरेक्टर डॉ मुकेश उपाध्याय मौजूद रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें