Breaking News

अंगदान के प्रति जनजागरण के लिए चलाया जायेगा व्यापक अभियान : मुख्यमंत्री

6 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

VIPS
विज्ञापन

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में दधीचि देहदान समिति को सहयोगी बनाने की होगी पहल

जिला और अनुमंडल अस्पताल के स्तर पर समिति के सदस्यों के माध्यम से अंगदान के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

Patna: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने से बड़ा सुखद और मानवीय अनुभव किसी परिवार के लिए नहीं हो सकता। अंगदान मानवता, करुणा और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। अंगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने अंगदान के क्षेत्र में दधीचि देहदान समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा समिति से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति लोगों को जानकारी तो है, लेकिन लोग इसके लिए आगे नहीं आते हैं। मृत्यु के समय परिवार भावुक होता है और उस समय निर्णय लेना कठिन होता है इसलिए पहले से ही लोगों के बीच अंगदान के लिए जागरूकता और प्रेरणा का वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि किडनी दान से किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है और नेत्रदान से किसी के जीवन में उजाला आ सकता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में दधीचि देहदान समिति को एक सहयोगी के रूप में जोड़ने की पहल की जायेगी। जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में समिति के सदस्यों के माध्यम से लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की दिशा में सरकार सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान के क्षेत्र में यदि किसी प्रकार के कानून में बदलाव की आवश्यकता है तो सरकार इस दिशा में भी समिति के साथ बैठकर आवश्यक पहल करेगी। साथ ही, निजी अस्पतालों में भी अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दधीचि देहदान समिति का अभियान केवल सरकार को सहयोग देने का नहीं, बल्कि पूरे बिहार की मानवता की सेवा का अभियान है। सरकार इस अभियान का पूरा लाभ उठाना चाहती है, क्योंकि सरकार का भी यही उद्देश्य है कि अंगदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अंगदान और नेत्रदान भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सामाजिक सुधार, मानवता की सेवा और अंगदान के प्रति जनजागरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दधीचि देहदान समिति से जुड़े पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व० सुशील मोदी को याद करते हुए कहा कि लंबे समय तक उनके मार्गदर्शन में अंगदान के क्षेत्र में काम किया गया। उन्होंने उनके योगदान को स्मरणीय बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के बिहार आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य का बिहार से विशेष जुड़ाव है और उनका बिहार आना राज्य के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने उनसे बिहार आते रहने तथा राज्य के गौरवशाली इतिहास और विकास में अपना सहयोग देते रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति, बिहार के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अंगदान से संबंधित वीडियो फिल्म दिखाई गई जिसमें स्व० सुशील मोदी और दधीचि समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महाधिवक्ता श्री एस०डी० संजय, विधायक संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू और आई०जी०आई०एम०एस० के उपनिदेशक डॉ० विभूति प्रसन्न सिन्हा सहित अन्य लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अंगदान पर आधारित पत्रिका दधीचि दर्पण का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने नेत्रदानियों और देहदानियों को सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य, पूर्व राज्यपाल सह दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, दधीचि देहदान समिति के वरीय उपाध्यक्ष डॉ० सुभाष प्रसाद, प‌द्मश्री निलेश मांडलेवाला, दधीचि देहदान समिति के महासचिव पद्मश्री बिमल जैन, दधीचि समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ० अनिल गुप्ता, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक संजय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, चिकित्सकगण, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में पूरे बिहार से आए हुए दधीचि समिति के सदस्य और अंगदाता के स्वजन उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें