पटना, 14 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की सेवा का “पवित्र अवसर” बताया। सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनकर जो विश्वास जताया गया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका सम्राट चौधरी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए बिहार की जनता के विश्वास और सपनों को साकार करने का अवसर है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अंत में उन्होंने ‘जय बिहार, जय भारत’ के नारे के साथ अपने संदेश का समापन किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी की यह प्रतिक्रिया संकेत देती है कि वे अब सक्रिय रूप से सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 14 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की सेवा का “पवित्र अवसर” बताया।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनकर जो विश्वास जताया गया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है।
उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए बिहार की जनता के विश्वास और सपनों को साकार करने का अवसर है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अंत में उन्होंने ‘जय बिहार, जय भारत’ के नारे के साथ अपने संदेश का समापन किया।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी की यह प्रतिक्रिया संकेत देती है कि वे अब सक्रिय रूप से सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।