Breaking News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

1 Min Read

मोतिहारी, 04 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मोतिहारी हवाईपट्टी पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के आगमन पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे पश्चिम चंपारण जिले में स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे।

DOON
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि दीझांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डिग्रियां और गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कुल 475 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें