Breaking News

सारण प्रमंडल के तीनों जिलों में नए एसपी की तैनाती

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस क्रम में कुल 71 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

तबादले के बाद सारण प्रमंडल के तीनों जिलों सारण, सिवान और गोपालगंज में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच के अधिकारी विनीत कुमार को सारण का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं सिवान में पूरन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक और गोपालगंज में विनय तिवारी को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में वर्तमान पदाधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। सारण के एसएसपी डॉ कुमार आशीष को कोशी क्षेत्र, सहरसा में डीआईजी पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं सिवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी को मिथिला क्षेत्र, दरभंगा का पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। इसके अलावा, गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित को स्थानांतरित कर लखीसराय का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों की तैनाती से प्रमंडल के तीनों जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें