Breaking News

गौतम ऋषि आश्रम व अहिल्या उद्धार स्थल को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
2 Min Read

Chhapra: रिविलगंज प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गौतम ऋषि आश्रम तथा अहिल्या उद्धार स्थल को बिहार के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और इसे रामायण सर्किट में शामिल करने की दिशा में प्रशासनिक पहल तेज हुई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) लक्ष्मण तिवारी, डीसीएलआर, कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के दल ने स्थल का दौरा कर जायजा लिया।

अधिकारियों ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का निरीक्षण करते हुए इनके विकास की संभावनाओं पर जानकारी ली।

DOON
विज्ञापन

दौरे के दौरान नगर पंचायत रिविलगंज के जेई निरंजन कुमार, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार सिंह, अमीन अमन कुमार श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा सहित प्रखंड के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं वार्ड पार्षद किशोर सिंह एवं अरुण कुमार यादव ने भी अधिकारियों के दल के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर गौतम ऋषि आश्रम और अहिल्या उद्धार स्थल को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की लंबे समय से मांग रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

रामायण सर्किट में शामिल होने और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने से रिविलगंज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की भी संभावना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें