Breaking News

जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते पर शबाना आजमी ने की खुलकर बात

2 Min Read

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में शबाना ने बताया कि वह हमेशा से जावेद की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व से प्रभावित रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों के बीच हर समय सब कुछ खुशनुमा नहीं रहता और कई बार बड़े झगड़े भी होते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती बेहद मजबूत है। शबाना के मुताबिक, दोनों का बैकग्राउंड और दुनिया को देखने का नजरिया काफी हद तक एक जैसा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अपने इंटरव्यू में शबाना ने कहा कि उनके और जावेद के माता-पिता प्रगतिशील लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे। दोनों परिवारों में उर्दू शायरी के प्रति भी गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता था कि उनकी और जावेद की शादी अरेंज्ड होनी चाहिए थी। हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में मतभेद और बहस भी होती हैं। शबाना ने जावेद की सबसे बड़ी खूबी बताते हुए कहा कि वह किसी भी माहौल और लोगों के बीच आसानी से घुल-मिल जाते हैं। लोगों से संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता, निष्पक्षता और विचारों के प्रति संतुलित रवैया शबाना को बेहद पसंद है।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने 1984 में शादी की थी और उनके वैवाहिक जीवन को चार दशक से अधिक समय हो चुका है। इतने वर्षों में उनका रिश्ता प्यार के साथ-साथ गहरी दोस्ती में भी बदल गया है। शबाना पहले भी कह चुकी हैं कि वह खुद को कभी बहुत ‘रोमांटिक’ नहीं मानती थीं, लेकिन समय के साथ जावेद के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ।

DOON
विज्ञापन

गौरतलब है कि जावेद अख्तर की पहली शादी पटकथा लेखिका हनी ईरानी से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें