सारण्य महोत्सव 2023 का हुआ आयोजन

सारण्य महोत्सव 2023 का हुआ आयोजन

Chhapra: सारण्य की सभ्यता संस्कृति को अक्षुण्ण बनाएँ रखने, सारण के प्रतिभाओं को सम्मान देने व संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सारण्य महोत्सव सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के रामकृष्ण मिशन आश्रम सभागार में हुआ। 

सारण्य महोत्सव 2023 के बैनर तले सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन, भोजपुरी संस्कार गीत और बटोहिया गीत से हुआ। कार्यक्रम का उद्धघाटन संजय प्रकाश मयुख राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधान पार्षद, डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मंत्री, डाॅक्टर चंद्रमा सिंह पूर्व विधान पार्षद, डॉक्टर रवि प्रकाश बबलू कुल सचिव जेपीयू, स्वामी अति देवानंद महाराज, विशाल कुमार सिंह रिन्कू युवा जदयू के राष्ट्रीय नेता, सबीर दास क्षेत्रीय प्रबंधक इंडियन ऑयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

गाई के गोबर महादेव संस्कार गीत से प्रारंभ समारोह में भोजपुरी के राष्ट्रीय गीत सुनदर सुभुमी भईया भारत के देशवा हो के साथ हीं कई होली गीतों की प्रस्तुति स्थानीय व बाहर से आए हुए कलाकारों ने दीं।

विभिन्न क्षेत्रों में सारण के गौरव को बढ़ाने वाले सारण प्रमंडल के कोने-कोने से आएँ अतिथियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से टेघड़ा निवासी स्वतंत्रा सेनानी स्वर्गीय परमात्मा सिंह को मरणोपरांत सम्मानित किया गया उनका सम्मान उनके पौत्र बंटी सिंह को दिया गया। सम्मानित होने वालों में खेलो इंडिया में राष्ट्रीय पदक प्राप्त आकाश कुमार, कृषक उदय सिंह, कृषक नर्मदेश्वर गिरी, मेहदी शॉ, डाॅ नताशा सिंह, डॉ प्रियंका शाही, अनीमा सिंह समाजसेवा, ज्ञानेश्वर गौतम खेलकूद, विशाल सिंह, पंकज कश्यप, प्रखर पूँज, डॉक्टर संजय सिंह सहित दो दर्जन से अधिक सारण के विभूतियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि संजय प्रकाश मयूख व डाॅ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने सम्मान समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सारण के गौरवशाली अतीत और वर्तमान की याद दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश राज ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय भारद्वाज तथा श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया।

आगत अतिथियों का स्वागत अमरेंद्र कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ने किया। शिवा अनुग्रह नारायण सिंह ने सारण के भूगोल इतिहास व वर्तमान को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राज, मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉक्टर देवेश कुमार, शशि भूषण शाही, अमितेश, अशोक कुमार, अर्धेन्दू शेखर, कुमार अर्नज, राजेंद्र सिंह, जटी विश्वनाथ, नागेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, राकेश मिश्रा, रजनीश रंजन बाबा, विनोद कुमार सिंह व एस पी चौरसिया ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय स्कूल राम कृष्ण मिशन, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, एस बी कोचिंग, संस्कृति द माॅडल स्कूल व सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें