Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने छपरा परिसदन में विभागीय समीक्षा के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द छपरा के सभी सड़कों का विकास होगा। सभी सड़कों को सुंदर एवं मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से हम आए हैं, हमें जैसी जानकारी विधायकों से एवं कार्यकर्ताओं से से प्राप्त हुई है, सब पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छपरा शहर की जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी। मैंने स्वयं छपरा के जलजमाव को आज देखा है निश्चित हीं शहर वासियों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।
परिसदन में प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी एवं सत्ताधारी दल के उप मुख्य सचेतक तरैया के विधायक जनक सिंह, अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञान चंद्र माँझी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार, मंत्री सत्यानंद सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह ,खेल प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूसिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, आईटी सेल सह संयोजक नितिन राज वर्मा, छपरा नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राणा जसवंत सिंह, चरणदास ,अमरजीत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।