Chhapra: जिला प्रशासन सारण के द्वारा भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई. सारण समाहरणालय परिसर में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, ट्रेनी आईएएस वैभव श्रीवास्तव सहित सारण समाहरणालय के कर्मिगण उपस्थित थे.