Chhapra: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर सदर अस्पताल में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में लगाया गया. जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा इस तरह का कार्यक्रम जनकल्याणकारी है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का पूरा जीवन देश हित एवं पार्टी उत्थान में लगा दिया.
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, प्राचार्य अरुण सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रंजीत सिंह, मदन सिंह, अनु सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, रंजन यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.