नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वाडों के मुख्य सड़कों के नालों से हटाया जाएगा अतिक्रमण, देखिए सूची

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वाडों के मुख्य सड़कों के नालों से हटाया जाएगा अतिक्रमण, देखिए सूची

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए छपरा नगर निगम बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में नगर आयुक्त सुमित कुमार ने टीम का गठन किया है।

नगर निगम की प्रभारी मेयर रागिनी कुमारी ने भी निगम के बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण को हटाने को लेकर पहल करने के निर्देश दिए थे, जिस पर वार्ड पार्षदों ने भी सहमति जताई थी. अब  नगर निगम की यह टीम निर्धारित दिवस को निर्वाद्ध रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी एवं प्रत्येक अतिक्रमण हटाने के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करेगी। कनीय अभियंता के प्रतिवेदन के आधार पर वैसे वार्ड जहाँ मुख्य पथ के नाला के ऊपर ओटा का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है. उन वार्डों की प्राथमिकता के साथ अभियान चलाया जाएगा.

नगर निगम द्वारा जारी सूची के अनुसार

 

हटाने वाल वार्ड /
स्थल का नाम — निर्धारित तिथि               

29 — 05.09.2023
09 — 08.09.2023
10 — 12.09.2023
12 — 15.09.2023
13 — 19.09.2023
24 — 22.09.2023
25 — 26.09.203
26 — 29.09.2023
27 — 03.10.2023
14 और 15 –06.10.2023 ct 
20 — 10.10.2023
21 — 13.10.2023
22 — 17.10.2023
28 — 20.10.2023
30 — 27.10.2023
31 — 31.10.2023
32 — 03.11.2023
33 — 07.11.2023
34 — 10.11.2023
35 — 14.11.2023
36 — 17.11.2023
37 — 21.11.2023
38 — 24.11.2023

इसके लिए निगम के अधिकारी नीरज कुमार झा, वेद प्रकाश वर्णवाल, वार्ड के वार्ड जमादार, वार्ड के सफाई निरीक्षक, वार्ड के कर संग्राहक भी मौके पर मौजूद रहेंगे। अतिक्रमण हटाने के क्रम में अस्थाई अतिक्रमण को तुरंत हटवाने एवं स्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर सर्वप्रथम नोटिस कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अतिक्रमणकारियों से दण्ड राशि की वसूली वार्ड के कर संग्राहक द्वारा स्थल पर ही की जायेगी एवं नहीं देने की स्थिति में उनके वार्षिक होल्डिंग कर निर्धारण में प्रविष्टि कर वूसली की जायेगी। अधिरोपित दण्ड का निर्धारण नगर प्रबंधक द्वारा अतिक्रमण के स्वरूप पर की जायेगी, ताकि अतिक्रमण हटाने में होने वाली राशि की क्षतिपूर्ति हो सके।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें