Chhapra : छपरा नगर निगम की उप महापौर रागनी कुमारी ने प्रभारी महापौर पद का प्रभार गुरुवार को ग्रहण किया।
पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पद की गरिमा को रखते हुए नगर निगम के सभी पार्षद एवं नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर का विकास करूंगी।
उन्होंने कहा कि नये डोर टू डोर सफाई एजेंसी के आ जाने से सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के समय नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
A valid URL was not provided.