निगम आयुक्त ने छपरा नगर निगम क्षेत्र मे बन रहे छठ घाट का किया निरीक्षण

निगम आयुक्त ने छपरा नगर निगम क्षेत्र मे बन रहे छठ घाट का किया निरीक्षण

Chhapra: छपरा नगर निगम के निगम आयुक्त द्वारा छपरा नगर निगम क्षेत्र मे बन रहे छठ घाट का निरीक्षण किया गया। राजेंद्र सरोवर घाट मे चल रहे साफ सफाई के कार्यो का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने राजेंद्र सरोवर घाट पर पूर्ण रूप से साफ सफाई करने का आदेश दिया। 17 तारीख तक सारी प्रक्रिया पुरी की जाने हेतु सिटी मैनेजर नीरज झा को आदेश दिया गया ।

साफ़ सफाई एवं बैरिकेडिंग के अलावा महिलाओ के लिए चेंजिंग रूम की भी वयवस्था की जाएगी। खतरनाक क्षेत्र को बांस एवं बल्ला से चिन्हित कर घेरा जायेगा। सभी घाट पर नगर निगम के तरफ से देख रेख के लिए स्पेशल टीम की वयवस्था की जाएगी ताकि छठवर्तियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। राजेंद्र सरोवर घाट में बाकी व्यवस्था पूजा समिति के द्वारा पूर्व के भांति की जाएगी।

उसके बाद वनवारी साह् लाल राजेंद्र कॉलेज छठ घाट का निरीक्षण किया गया। राजेंद्र कॉलेज घाट पहले की तरह खतरनाक घाट में घोषित हो रखा है। वहा पर बांस बल्ला से बार्केटिंग एवं बैनर के माध्यम से खतरनाक घाट घोषित करने के लिए भानु सिंह लेखापाल को आदेश दिया गया। उसके बाद सिविल कोर्ट छठ घाट का निरीक्षण किया गया।

साहेबगंज सोनारपट्टी घाट पर निरीक्षण किया गया। वहा पर नगर आयुक्त ने JCB तत्काल देने एवं साफ सफाई तेजी से कराने के लिए सिटी मैनेजर को आदेश दिया गया और 17 तारीख के पहले सारी तैयारी पूर्ण करने के लिए सिटी मैनेजर एवं सफाई निरीक्षक को आदेश दिया गया। यह सभी बातें सीढ़ी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान भी दोहराई गई।

नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर,भानु सिंह ,सफाई निरीक्षक एवं सफाई एजेन्सी को सख्त आदेश दिये कि राजेंद्र सरोवर घाट पर सभी आवश्यक तैयारी ससमय पुरा करेंगे ताकि छठ घाट पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

शहर के मुख्य सड़को एवं छठ घाट पर जाने वाले मार्गों में व्रतियों के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम मे उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, सिटी मैनेजर, नीरज कुमार झा, सिटी मिशन मैनेजर, सुधीर कुमार हिमांशु, भानु सिंह लेखापाल, सभी सफाई निरीक्षक, सफाई एजेंसी के लोग उपस्थित थे। अंत में सभी नगर वासियों को नगर प्रशासन, मेयर एवं पूजा समिति की तरफ से छठ पर्व की ढेर सारी शुभकामनाये दी गई।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें