-आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की सिगरेट फैक्टरी और मैरिज हॉल में लगायी आग
पटना: राजधानी पटना के फतुहा में नदी थाना क्षेत्र के जेठुली पंचायत में रविवार रात हुए गोलीकांड में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना में मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब तीन हो गयी है। गोली लगने के बाद पीएमसीएच में इलाज करा रहे मुनारिक राय की मौत सोमवार दोपहर को हो गयी। दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
इस गोलीकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अभी नहीं थमा है। दूसरे दिन भी हिंसा जारी है। सोमवार सुबह भी हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या में शामिल आरोपितों के गैस गोदाम में रखे हुए सारे सिलेंडर को गंगा नदी में बहा दिया। साथ ही आरोपितों के घर के पीछे बनी सिगरेट फैक्टरी और मैरिज हॉल को भी आग के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे अंतिम संस्कार करके लौट रही भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। इलाके में तनाव बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात पार्किंग को लेकर जेठुली पंचायत में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 50 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। बताया गया कि टुनटुन यादव (पूर्व पंचायत प्रतिनिधि) नामक एक शख्स अपने गैरेज से गाड़ी निकाल रहा था। इसी दौरान जेठुली पंचायत के मुखिया सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा। टुनटुन यादव की बात सुनते ही बच्चा राय का ड्राइवर आक्रोशित हो गया और बहस करने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बच्चा राय के ड्राइवर ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि आज दोपहर गोलीकांड में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।
-
सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डॉ आर एन सिंह (+2) स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई,
-
दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
-
मदरसा में विस्फो'ट मामला: एक की मौ'त, एसपी ने कहा - हर पहलू पर जांच जारी #Crime #Saran #SaranPolice
-
छपरा के पुलिस लाइन में पानी टंकी के पास खरपतवार में लगी आग
-
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुबह सवेरे उनके घर पहुंचे जिलाधिकारी, कहा- मतदान करने जरूर जाइएगा
-
#loksabhaelection2024
-
महाराजगंज लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने मशरक में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
-
सारण: ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
-
जदयू में शामिल हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह
-
सारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, पत्रकारों के नजरिए से रैली के क्या है मायने?