11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन

11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पटना में आज हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई फ़ैसले किए गये लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुददे पर कुछ खास निर्णय नहीं हुए। राजद की कमान अभी लालू यादव के हाथों में ही रहेगी। राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष ही 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, जिसमें पार्टी के सांगठनिक विस्तार को नया रूप दिया जा सकता है।

बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आज के कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय परिषद की बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बैठक में पार्टी ने फरवरी से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। 20 जून, 2022 तक यह सदस्यता अभियान पूरे बिहार में चलाया जाएगा। राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर होगा, जिसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 अक्टूबर में होगी। आज के कार्यकारिणी की बैठक में अगले राष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम का निर्धारण किया गया।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा वर्तमान में हमारी पार्टी का संगठन 25 राज्यों में है। इसे और ज्यादा विस्तार दिया जाएगा। पार्टी को उत्तर से दक्षिण तक मजबूत किया जायेगा। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने देश की समस्याओं को नजरंदाज करने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।

0Shares
Prev 1 of 239 Next
Prev 1 of 239 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें