बिहार में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए इस्लाम धर्म से जुड़े दस सवाल, गरमाई राजनीति

बिहार में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए इस्लाम धर्म से जुड़े दस सवाल, गरमाई राजनीति

पटना/मुंगेर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश में शिक्षा विभाग में रोज नए बखेड़ा होना आम बात हो गई है। ताजा मामला मुंगेर से जुड़ा है, जहां सरकारी स्कूलों में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम धर्म से संबंधित 10 सवाल पूछे गये। मुंगेर से भाजपा के विधायक प्रणव कुमार ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है। हिन्दू धर्म और संस्कृति को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंगेर में अक्टूबर माह की नौवीं कक्षा परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को बच्चों ने संस्कृत की परीक्षा दी। नौंवी क्लास की संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे गये। संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर सवाल पूछे जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

उधर, शिक्षा विभाग ने कहा है कि सारे सवाल सिलेबस के मुताबिक ही पूछे गये हैं। संस्कृत के सिलेबस में ईद महोत्सव पाठ शामिल है। उससे ही सवाल पूछे गये हैं।

संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

1. ‘इफ्तार’ क्या होता है?

2. रोजा किस समय खोला जाता है ? क्या देखकर खोला जाता है ?

3. फितरा किसे कहते हैं ?

4. ईद में क्या क्या पकवान बनता है ?

5. ईद कैसा पर्व है ?

6. जकात किसे कहा जाता है?

7. मुसलमानों का सर्वोत्तम पर्व कौन है?

8. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है?

9. ईद में क्या-क्या होता है?

10. ईद पर्व क्या संदेश देता है?

0Shares
Prev 1 of 242 Next
Prev 1 of 242 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें