बोगोटा (कोलंबिया), 31 मई (हि.स.)। आखिरकार कोलंबिया ने अपना आधिकारिक बयान वापस ले लिया। इस बयान में भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की गई थी। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर ने कोलंबिया के आधिकारिक बयान पर चिंता जताते हुए कहा था कि हम (भारत) कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से कुछ निराश हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कोलंबिया की उप विदेशमंत्री योलांडा विलाविसेनियो ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि आज हमें जो स्पष्टीकरण मिला है और वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे पास जो विस्तृत जानकारी है, उसके आधार पर हम बातचीत जारी रख सकते हैं।” थरूर ने कोलंबिया के आधिकारिक बयान वापस लेने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का भला कौन समर्थन कर सकता है।

इसके अलावा पाकिस्तान के पांखड का जवाब देने के लिए पश्चिमी अफ्रीका के देश सिएरा लियोन पहुंचे भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाहक विदेशमंत्री फ्रांसेस पी. अल्घाली से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की प्रत्यक्ष भूमिका के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस मौके पर अल्घाली ने भारत के आतंकवाद से लड़ने और शांति बनाए रखने के समन्वित प्रयासों का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल की सदस्य भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सिएरा लियोन यात्रा का संक्षिप्त ब्योरा एक्स हैंडल पर साझा किया है।

फ्रीटाउन में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पाकिस्तान को आगाह करते कहा कि यह नया भारत है। यह नया भारत रुकता नहीं है। झुकता नहीं है। गुनाह के लिए माफ नहीं करता। नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई करने में नया भारत सक्षम है। आतंकवाद वैश्विक मुद्दा है। इसलिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य बीजू जनता दल सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि पहलगाम हमला दुखदायी है। उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी आता है। पति से उसका धर्म पूछता है और उसे गोली मार देता है। पत्नी कहती है कि मुझे भी मार दो, मैं क्यों जीऊं? आतंकवादी पलटकर महिला से कहता है, मैं तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ और अपनी सरकार को यह बताओ। फिर ऑपरेशन सिंदूर आया। हमने पाकिस्तान में घुसकर उन पर हमला किया। यह नया भारत है। यकीन मानिए कि यह नया भारत है और हम नए भारत का चेहरा हैं।

कोपेनहेगन (डेनमार्क) शिवसेना (यूटीबी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह मुंबई शहर से हैं। मुंबई में आतंकी हमले हुए, कितनी महिलाएं अपने पतियों के बिना रह गईं? एक महिला के तौर पर, इसने मुझ पर असर डाला है। इसने पाकिस्तान के प्रति मेरी अपनी भूमिका बदल दी है।

आज का पंचांग
दिनांक 31 /05/2025 शनिवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष पंचमी
रात्रि 08:15 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र पुष्य
रात्रि 09:07 उपरांत अश्लेशा
चन्द्र राशि कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:59 सुबह
सूर्यास्त :06:36 संध्या
चंद्रोदय : 08:57 सुबह
चंद्रास्त: 10:54 रात्रि
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 04:59 सुबह 06:41 सुबह,
शुभ 06:41 सुबह 08:23 सुबह
रोग 08:23 सुबह 10:05 सुबह
उद्देग 10:05 सुबह 11:47 सुबह
चर 11:47 सुबह 01:29 दोपहर
लाभ 01:29 दोपहर 03:12 दोपहर
अमृत 03:11 दोपहर 04:54 संध्या
काल 04:54 संध्या 06:36 संध्या
लगन :वृष
सुबह 06:01 उपरांत लगन मिथुन
राहुकाल
सुबह 08:23 से 10:05 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी।
लकी नंबर 8लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर महरूम

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर भूरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व, धर्मनिष्ठा और प्रजावत्सलता से एक समृद्ध और न्यायपूर्ण राज्य की स्थापना की। 2025 में हम उनकी 300वीं जयंती मना रहे हैं, जो न केवल उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि उनकी नीतियों और मूल्यों से प्रेरणा लेने का भी समय है।

जीवन परिचय:

अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ था। उनके पिता माणकोजी शिंदे एक साधारण किसान थे। सामाजिक रूप से रूढ़िवादी समय में भी अहिल्याबाई को शिक्षित किया गया, जो उनके भविष्य की नींव बना।

उनका विवाह इंदौर राज्य के युवराज खांडेराव होल्कर से हुआ। विवाह के पश्चात उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों में रुचि लेना प्रारंभ किया। खांडेराव की मृत्यु और फिर उनके ससुर मल्हारराव होल्कर की मृत्यु के बाद, अहिल्याबाई ने 1767 में इंदौर की गद्दी संभाली।

शासनकाल:

अहिल्याबाई का शासनकाल भारतीय प्रशासन का एक स्वर्ण युग माना जाता है। उन्होंने नारी नेतृत्व का एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रेरणादायक है। उनके शासन की मुख्य विशेषताएँ थीं:

न्यायप्रियता:

वे प्रतिदिन दरबार में बैठतीं और आम जनता की समस्याएँ स्वयं सुनतीं।

लोककल्याण:

उन्होंने सड़कों, कुओं, मंदिरों, धर्मशालाओं का निर्माण कराया। उनका ध्यान केवल इंदौर या मालवा तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने देशभर में कई धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवाया।

सांस्कृतिक संरक्षण:

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ, अयोध्या, रामेश्वरम् जैसे तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार उन्होंने ही कराया।

सशक्त प्रशासन:

उन्होंने कुशल मंत्रियों और अधिकारियों की एक टीम बनाई, जिसमें ईमानदारी और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जाती थी।

व्यक्तित्व और विरासत:

अहिल्याबाई एक तपस्विनी शासिका थीं। वे अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन जीती थीं और राज्य को एक परिवार की भाँति चलाती थीं। वे धर्म में विश्वास रखती थीं, परंतु कभी भी अंधविश्वास या कट्टरता को बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने स्त्री शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों को भी समझा और यथासंभव उनका समाधान करने का प्रयास किया।

300वीं जयंती का महत्व:

2025 में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती एक ऐतिहासिक अवसर है। यह केवल एक महापुरुष को श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपनाने और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था में उनके सिद्धांतों को लागू करने का अवसर है।

अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की अमिट छवि हैं। उनकी 300वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देना तभी सार्थक होगा, जब हम उनके पदचिन्हों पर चलकर न्याय, सेवा, सादगी और समर्पण की भावना से समाज और राष्ट्र का निर्माण करें।

Chhapra: सारण पुलिस ने अमनौर थानानतर्गत लूट की योजना को नाकाम करते हुए 5 अपराधियों को अवैध हथियार, जिन्दा कारतूस एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर मशरक थानार्गत लूटी गयी ट्रैक्टर बरामद किया है।

अमनौर थाना को दिनांक-29.05.2025 को दोपहर में गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधकर्मी कट्टा, गोली एवं चाकू के साथ एकत्रित हुये हैं तथा कहीं लूट जैसे जघन्य अपराध कारित करने की योजना बना रहे हैं, साथ ही विगत तिथि-16.05.25 को मशरक थानान्तर्गत दुमदुमा पोखरा के पास ट्रैक्टर चालक को चाकू मारकर लूटी गयी ट्रैक्टर गाड़ी को कही खपाने की योजना बना रहें है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमनौर थाना पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में दो अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष कुमार तिवारी उर्फ चुन्नु तिवारी के निशानदेही पर दिनांक-16.05.25 को मशरक थानान्तर्गत ग्राम-दुमदुमा पोखरा के पास ट्रैक्टर चालक को चाकू से जख्मी कर लूटी गयी स्वराज ट्रैक्टर को बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त तीन अन्य अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में अमनौर थाना कांड सं0-165/25, दिनांक-29.05.25, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-313/317(2)/317(4)/317(5)/338/336(3)/340(2)/61 (2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा-25 (1-बी) ए/26/35 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आशुतोष कु० तिवारी उर्फ चुन्नु कुमार, पिता-पवन तिवारी, ग्राम-हसनपुरा, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

2. पिन्टू कुमार, पिता-रामनरेश राय, ग्राम-हसनपुरा, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

3. विशाल कुमार सिंह उर्फ कल्लू, पिता-अमर कुमार सिंह, ग्राम-मढ़ौरा खुर्द, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

. नितीश कुमार उर्फ निखिल, पिता-उदय शंकर सिंह, ग्राम-मढ़ौरा खुर्द, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण। 4

5. दारोगा राय, पिता-स्व० दशरथ राय, सा०-रूप राहिमपुर, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

जब्त/बरामद सामान

1. देशी कट्टा-01, 2. जिन्दा कारतूस-02 3. चाकू-01, लूट की ट्रैक्टर-01

Chhapra: सारण जिले के कोपा थानांतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 

सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक-28.05.25 को कोपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानांतर्गत कसई टड़वा गाँव में एक नाबालिग लड़की के साथ उनके गाँव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है। इस संबंध में पीड़िता के फ़र्दब्यान के आधार पर कोपा थाना कांड संख्या-130/25, दिनांक-28.05.25, धारा-64 बीएनएस तथा 4 पॉक्सो एवं 3(i) (r) (s) (w)/3(2) (va) एससी/एसटी एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर सघन छापामारी कर कांड के आरोपी रोहित कुमार, पिता-दरोगा प्रसाद, साकिन-कसई टड़वा, थाना-कोपा, जिला-सारण को प्राथमिकी दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Chhapra: डोरीगंज थानांतर्गत अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई हुई है।

28 मई 2025 को तीन पीला बालू लदे ट्रैक्टर को बिना परिवहन चालान के पकड़ा गया है।  पकड़े गए वाहनों के मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दंड अधिरोपण किया गया है।

नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के चार प्रांतों का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। उनका सबसे पहले सिक्किम जाने का आधिकारिक कार्यक्रम है। वो पू्र्वाह्न करीब 11 बजे ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर लोगों को भी संबोधित करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का विस्तृत कार्यक्रम अपनी विज्ञप्ति में जारी किया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को एक्स में साझा किया है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वो अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार के काराकाट में सुबह करीब 11 बजे 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वो दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर महानगर में करीब 20,900 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वो इस अवसर पर सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

सिक्किम में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

राज्य के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्‍य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्‍सव मनाने के लिए “सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम” थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोप-वे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

देश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सरकार के निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्‍ल्‍यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्‍य है। यह सुविधाजनक, विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी ईंधन आपूर्ति प्रदान करेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

बिहार में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह नया टर्मिनल प्रति वर्ष एक करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। प्रधानमंत्री 1410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे। बिहटा, पटना के पास एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसमें आईआईटी पटना और प्रस्तावित एनआईटी पटना परिसर है। 30 मई को प्रधानमंत्री काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना, चरण-द्वितीय (3×800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे। इसका उद्देश्य बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। बिहार में सड़क अवसंरचना और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन का बनाने, वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) और रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने और बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल के निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री करीब 5,520 करोड़ रुपये लागत वाले एनएच-22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे और एनएच-27 पर गोपालगंज टाउन में एलिवेटेड हाइवे के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार का भी उद्घाटन करेंगे। देशभर में रेल अवसंरचना में सुधार लाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के अलावा 1330 करोड़ रुपये की लागत वाली सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वो 2,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन करेंगे। इसमें 14 नियोजित स्टेशन शामिल होंगे। इनमें पांच नए भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे। यह कानपुर महानगर के प्रमुख स्थलों और वाणिज्यिक केंद्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, वो जीटी रोड के सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे। क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। प्रधानमंत्री क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति के लिए गौतम बुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की आधारशिला रखेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के इको टेक-8 और इको टेक-10 में 320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 660 मेगावाट की पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इससे उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी। वो घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की 9,330 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन 660 मेगावाट की इकाइयों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कानपुर के कल्याणपुर पनकी मंदिर में पनकी रोड पर पनकी पावर हाउस रेलवे क्रॉसिंग और पनकी धाम क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के लॉजिस्टिक्स को कोयला और तेल परिवहन की सुविधा मिलेगी तथा यातायात की भीड़भाड़ भी कम होगी।

प्रधानमंत्री कानपुर के बिंगवान में 290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) उपचार संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे उपचारित सीवेज जल का पुनः उपयोग संभव होगा जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री कानपुर नगर जिले में औद्योगिक विकास के लिए गौरिया पाली मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे और कानपुर नगर जिले में रक्षा गलियारे के अंतर्गत प्रयागराज राजमार्ग पर नरवाल मोड (एएच-1) को कानपुर रक्षा नोड (4 लेन) से जोड़ने के लिए सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी शिलान्यास करेंगे। इससे रक्षा गलियारे के लिए कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक भी वितरित करेंगे।

आज का पंचांग
दिनांक 29/05/2025 गुरुवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष तृतीया
रात्रि 11:18 उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र आद्रा
रात्रि 10:38 उपरांत पुनवर्सु
चन्द्र राशि मिथुन
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:59 सुबह
सूर्यास्त :06:35 संध्या
चंद्रोदय : 06:44 सुबह
चंद्रास्त: 09:18 रात्रि
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 04:59 सुबह 06:41 सुबह,
रोग 06:41 सुबह 08:23 सुबह
उद्देग 08:23 सुबह 10:05 सुबह
चर 10:05 सुबह 11:47 सुबह
लाभ 11:47 सुबह 01:29 दोपहर
अमृत 01:29 दोपहर 03:11 दोपहर
काल 03:11 दोपहर 04:53 संध्या
शुभ 04:53 संध्या 06:35 संध्या
लगन :वृष
सुबह 06:08 उपरांत लगन मिथुन
राहुकाल
दोपहर 01:29 से 03:11 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय व कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाइयों, जीवनसाथी से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शत्रुभय रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों तथा मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जरूरी निर्णयों में सावधानी आवश्यक है। आय में कमी हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। कुसंगति से बचें। बेवजह विवाद हो सकता है। लोगों की अपेक्षा पर आप खरे नहीं उतर पाएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नए-नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। श‍त्रुता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ व उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धैर्य रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रह सकती है। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भूरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-बाहर सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का साथ रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक नीति में सुधार व परिवर्तन हो सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

आपका दिन मंगलमय हो

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा सत्र न्यायाधीश, सारण के कार्यालय के लिए अस्थाई रूप से 10 अटेंडेंट (एक वर्ष के लिये) की रिक्तियां के विरुद्ध आवेदन आज से प्रारंभ हो गया है जो 5 जून 2025 के अपराह्न 5:00 बजे तक कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे।

आयु सीमा

रिक्त पद हेतु आयु सीमा 01 मई 2024 को 18 से 59 वर्ष के बीच

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर भुगतान किया जायेगा।

जॉब लोकेशन

व्यवहार न्यायालय, छपरा होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में विहित प्रपत्र में आवेदन दे सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन हेतु अभ्यर्थी को 27  मई 2025 से पूर्व नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की छायाप्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण की आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति, जिला नियोजनालय में निबंध का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या साइकिल चलाने का अनुभव प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं चारित्रिक प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

आवेदन करने के पश्चात चयनित आवेदकों का साक्षात्कार जिला अपॉइंटमेंट कमेटी के द्वारा किया जाएगा तथा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के परीक्षा फल का प्रकाशन वेबसाइट https://saran.dcourts.gov.in पर किया जाएगा।

पटना, 28 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर जायजा लिया।

यह पुल पटना जिला के शेरपुर को सारण जिला के दिघवारा को जोड़ता है

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3,200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर को सारण जिला के दिघवारा को जोड़ता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा।

पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा।

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी

इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।

आज का पंचांग
दिनांक 28/05/2025 बुधवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा
सुबह 05:02 उपरांत द्वितीया (29 मई 2025 )
नक्षत्र मृगशिरा
रात्रि 12:29 उपरांत आद्रा
चन्द्र राशि वृषभ
दोपहर 01:36 उपरांत मिथुन
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:59 सुबह
सूर्यास्त :06:35 संध्या
चंद्रोदय : 05;29 सुबह
चंद्रास्त: 08:16 रात्रि
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 04:59 सुबह 06:41 सुबह,
अमृत 06:41 सुबह 08:23 सुबह
काल 08:23 सुबह 10:05 सुबह
शुभ 10:05 सुबह 11:47 सुबह
रोग 11:47 सुबह 01:29 दोपहर
उद्देग 01:29 दोपहर 03:11 दोपहर
चर 03:11 दोपहर 04:53 संध्या
लाभ 04:53 संध्या 06:35 संध्या
लगन :वृष
सुबह 06:12 उपरांत लगन मिथुन
राहुकाल
सुबह 11:47 से 01:29 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं है
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे.


आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे।
लकी नंबर 2लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख।
लकी नंबर 9 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra:फर्नीचर ब्रांड DAMRO का पहला शोरूम अपने शहर #Chhapra में खुल गया है। DAMRO के शोरूम का उद्घाटन विधान पार्षद राधा चरण साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।    
इस अवसर पर विधान पार्षद राधा चरण साह ने कहा कि अच्छे क्वालिटी का समान अब छपरा में भी मिलेगा। उन्होंने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं दी।  
DAMRO बिहार ब्रांच हेड शुभजीत सिन्हा ने बताया कि DAMRO Trusted ब्रांड है। बिहार में 13 Exclusive शोरूम है। अब छपरा में भी ब्रांड आ गया है। छपरा में खुले शोरूम में घर के लिए सभी तरह के फर्नीचर प्रीमियम क्वालिटी और कम दाम में उपलब्ध है।
वहीं शोरूम के फ्रेंचाईजी ऑनर रौनक साह ने बताया कि सभी तरह के फर्नीचर आप यहाँ पाएंगे, हम लोग आपके घर को अच्छे तरीके से सजाएंगे। एक बार जरूर आयें। 
अब पाएँ प्रीमियम क्वालिटी फर्नीचर
Stylish Sofas | Royal Beds | Elegant Dining Sets | Modern Wardrobes | Office Furniture  और भी बहुत कुछ, सब एक ही छत के नीचे।
Grand Opening Offers | Easy EMI via Bajaj Finance | Parking Available
अपने घर को दीजिए एक नया अंदाज़, सिर्फ Damro के साथ। अभी संपर्क करें: 91425 68330