Chhapra: सारण जिला में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों पर कठोर कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष को दिघवारा थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० टिन्कु कुमार के द्वारा सट्टेबाज, जुआ खेलने वाले बंटी कुमार गुप्ता को पकड़कर कर थाना लाने एवं 2 लाख रूपया लेकर उसे छोड़ने के आरोप में व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज एवं अवैध बालु परिवहन को लेकर ऑडियो, वीडियो प्राप्त हुआ।

जिसकी जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर से करायी गयी। जाँच एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकनोपरांत यह तथ्य सामने आया है कि दिघवारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक टिंकु कुमार द्वारा दिनांक 13.06.2025 की रात्रि में करीब 01:49 बजे बंटी कुमार गुप्ता को थाना लाया गया तथा बिना किसी सनहा, प्राथमिकी दर्ज किए 04:01 बजे पी०आर० बॉण्ड पर छोड़ दिया गया। थाना दैनिकी में संबंधित सनहा या कोई विवरणी भी दर्ज नहीं किया गया, जो संदेहास्पद आचरण का द्योतक है.

उक्त मामले में प्राप्त वायरल ऑडियो, वीडियो की जाँच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि पु०अ०नि० टिंकु कुमार एवं दिघवारा थाना के चौकीदार 2/15 गणेश कुमार पासवान की अवैध बालू परिवहन में संलिप्तता पाई गई। चौकीदार द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने बालू कारोबारी से पु०अ०नि० टिंकु कुमार की बात करायी थी। वीडियो साक्ष्य में भी बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की पुष्टि हुई है।

 

उक्त आरोप के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० टिंकु कुमार एवं चौकीदार गणेश कुमार पासवान को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 05 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

सारण जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कारवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा। कृपया सूचना दें सहयोग करें.

आज का पंचांग
दिनांक 19 /06/2025 गुरुवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष अष्टमी
सुबह 11:55 उपरांत नवमी
नक्षत्र उतर भाद्रपद
रात्रि 11:17 उपरांत रेवती
चन्द्र राशि मीन
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:59 सुबह
सूर्यास्त :06:43 संध्या
चंद्रोदय :12:25 रात्रि (20 जून 2025 )
चंद्रास्त: 12:18 दोपहर
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 04:59 सुबह 06:42 सुबह,
रोग 06:42 सुबह 08:25 सुबह
उद्देग 08:25 सुबह 10:08 सुबह
चर 10:08 सुबह 11:51 सुबह
लाभ 11:51 सुबह 01:34 दोपहर
अमृत 01:34 दोपहर 03:17 दोपहर
काल 03:17 दोपहर 05:00 संध्या
शुभ 05:00 संध्या 06:43 संध्या
लगन :मिथुन
सुबह 07:00 उपरांत लगन कर्क
राहुकाल
दोपहर 01:34 से 03:17 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:18 दोपहर तक
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े।
लकी नंबर 1 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सिवान के जसौली में 20 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की प्सफलता को लेकर प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान के द्वारा छपरा सर्किट हाउस के सभागार में बैठक एवं प्रेस वार्ता की गई।

बैठक में प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश सिंह, कमलेश पाण्डेय, गुड्डू पासवान, नन्द किशोर माझी, रौशन सिंह भवानी, अलोक पाण्डेय, सरोज माझी, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थें।

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा के रूप में आपसी हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगी।

प्रधानमंत्री 15-19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर हैं। इस दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत-क्रोएशिया संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है। एक विशेष सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया।”

प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे। क्रोएशिया की यह यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ संबंध को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगी।

Chhapra: सारण पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मढ़ौरा थानान्तर्गत चोरी की घटना का सफल उदभेदन करते हुए चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद किया है। साथ ही संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

मढ़ौरा थानान्तर्गत ग्राम चैनपुर स्थित विनोद कुमार राम, पिता-स्व० जमुना राम के पलानी से अज्ञात चोर के द्वारा विनोद कुमार राम के मोटरसाइकिल को चोरी कर ली गयी थी। जिस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थाना कांड सं0-416/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार चोरी गयी स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर इसमें संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में भोला उर्फ मनमोहन सिंह, पिता चंद्रमोहन सिंह, सा०-बैसटोली, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण, विशाल कु० उपाध्याय, पिता-शंभू उपाध्याय, सा०-आवरी, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण और रनिश कुमार, पिता-स्व० कृष्णा मांझी, सा०-सेमरहिया, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण शामिल हैं।

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। साहित्य अकादमी ने बुधवार को वर्ष 2025 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की। अकादमी के कार्यकारी मंडल ने 23 युवा लेखकों की पुस्तकों एवं 24 बाल साहित्यकारों के लिए पुरस्कार 2025 अनुमोदित किए। इन पुस्तकों को तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना। डोगरी भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।

साहित्य अकादमी ने एक बयान में बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की सम्मान राशि बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी के लिए युवा पुरस्कार पार्वती तिर्की के कविता-संग्रह फिर उगना को प्रदान किया गया है। अंग्रेज़ी के लिए अद्वैत कोट्टरी के उपन्यास सिद्धार्थ: द ब्यांय हू बिकेम द बुद्ध, पंजाबी के लिए मनदीप औलख कविता-संग्रह गर्ल्स हॉस्टल तथा उर्दू के लिए नेहा रुबाब के उपन्यास मज़हरुल हक़: तारीक़-ए-आज़ादी-ए-हिंद : हिंद का फ़रामोश कर्दा क़ायद को युवा साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

हिंदी में बाल साहित्य के लिए सुशील शुक्ल की पुस्तक एक बटे बारह, अंग्रेज़ी में नितिन कुशलप्पा एमपी की पुस्तक दक्षिण, साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रीटोल्ड, पंजाबी के लिए पाली खादिम (अमृत पाल सिंह) के उपन्यास जादू पत्ता एवं उर्दू के लिए ग़ज़नफ़र इक़बाल के लेख संग्रह क़ौमी सितारे को पुरस्कृत किया गया है।

युवा पुरस्कार 2024 प्राप्त अन्य लेखक-

असमिया- कूंचियानामा (कहानी), सुप्रकाश भुइयां।

बांग्ला – एकरोखा चिरुनी तोलाशी (कविता), सुदेशना मोइत्रा।

बोडो – आं असुर (कविता), अमर खुंगुर बर।

गुजराती – नरसिंह टेकरी (निबंध), मयूर खावडू।

कन्नड़ – पक्केयां जगुली (आलोचना), आर. दिलीपकुमार।

कश्मीरी – हर्फ़स् हर्फ़स् जाग (आलोचना), साइका सहर।

कोंकणी – गांवगाथा (कहानी), ग्लिनिस डायस।

मैथिली – बनारस आ हम (कविता), नेहा झा मणि

मलयालम – राम सी/ओ आनंदी (उपन्यास), अखिल पी. धर्मजन।

मणिपुरी – खोयुम नोंग्दम काऊ (महाकाव्य), एके जितेन।

मराठी – खोल खोल दुष्काल डोले (उपन्यास), प्रदीप कोकरे।

नेपाली – जूनको आंसू (कविता), सुवास ठकुरी।

ओड़िआ – कदम्बबना (कहानी), सुब्रत कुमार सेनापति।

राजस्थानी – अंतस रै आंगणै (कविता)- पूनम चंद गोदारा।

संस्कृत – पारिभाषिकशब्दस्वारस्यम् (वेदान्तपरिभाषासन्दर्भे) (आलोचना)।

धीरज कुमार पाण्येद- अरा साओ इन (कविता), फागू बास्की।

सिंधी – पांधीअड़ो (कविता), मंथन बचाणी,

तमिल- कुट्टोन्रु कुटिर्रू (कहानी), लाटशमिहर।

तेलुगु – मैरावण (उपन्यास), प्रसाद सूरी।

इन साहित्यकारों को मिला 2024 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार-

असमिया – मैनाहंतर पद्य (कविता), सुरेंद्र मोहन दास।

बांग्ला- ऐखोनो गाये कांटा देय (कहानी), त्रिदिब कुमार चट्टोपाध्याय

बोडो – खान्थि बोसोन आरो आखु दानाय (कहानी), बिनय कुमार ब्रह्म।

डोगरी – नन्हीं टोर (कविता), पीएलपरिहार ”शौक़”।

गुजराती – टिंचक (कविता), कीर्तिदा ब्रह्मभट्ट

कन्नड – नोटबुक (कहानी), के. शिवलिंगप्पा हण्दिहल।

कश्मीरी – शुर्य त् चुर्यगिश्य (कहानी), इज़हार मुबाशिर।

कोंकणी – बेलाबायचो शंकर आनी हेर काणयो (कहानी), नयना आडारकार।

मैथिली – चुक्का (कहानी), मुन्नी कामत।

मलयाळम् – पेंग्विनुकालुडे वंकारायिल (उपन्यास), श्रीजित मुतेडत।

मणिपुरी – अंगंगशिंगगी शन्नाबुंगसिदा (नाटक), शांतो एम।

मराठी- आभालमाया (कविता), सुरेश सावंत।

नेपाली – शान्ति वन (उपन्यास), साङ्मु लेप्चा।

ओड़िआ – केते फूला फूटिची (कविता), राजकिशोर परही।

राजस्थानी – पंखेरुवं नी पीड़ा (नाटक), भोगीलाल पाटीदार।

संस्कृत – बालविश्वम् (कविता), प्रीति पुजारा।

संताली- सोना मिरू-अग संदेश (कविता), हरलाल मुर्मु।

सिंधी – असमानी परी (कविता), हीना अगनानी ‘हीर’।

तमिल – ओत्तराई सिरगू ओविया (उपन्यास), विष्णुपुरम सरवणन।

तेलुगु- काबुरला देवता (कहानी), गंगिसेट्टी शिवकुमार।

गांधीनगर, 18 जून (हि.स.)। अहमदाबाद विमान हादसे में 242 लोगों में अविश्वसनीय रूप से जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। हादसे में घायल विश्वास दुर्घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। डिस्चार्ज होने के बाद वे आज अपने बड़े भाई अजय की अंतिम यात्रा में शामिल हुए, जिनकी विमान हादसे में जान चली गई थी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास रमेश कुमार की जान बच पाई। आज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रमेश विश्वास, अपने भाई के ताबूत को देख कर टूट गए और बुरी तरह से बिलख पड़े। अत्यंत भारी मन से उन्होंने भाई की अर्थी को कंधा दिया।

ब्रिटिश नागरिक 40 वर्षीय रमेश कुमार विश्वास और उनके बड़े भाई अजय एकसाथ लंदन जाने के लिए एयर इंडिया के विमान में सवार हुए थे। हादसे में विश्वास रमेश बच गए थे लेकिन उनके भाई की मौत हो गई।

दीव में विश्वास और अजय की गार्मेंट की दुकान थी लेकिन कोरोना काल में उसके बंद हो जाने के बाद उन्होंने फिशिंग बोट खरीद ली थी। दोनों भाई सर्दी से गर्मी के मौसम तक दीव के अपने पैतृक घर रह कर यह कारोबार संभालते और मानसून की शुरुआत में लंदन लौट जाते थे। दोनों भाई हर साल आमतौर पर 6-7 महीने दीव और चार-पांच महीने लंदन में रहते थे।

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि प्रसिद्ध अभिनेत्री और भाजपा नेत्री कंगना रनौत को नई दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। कंगना के इस जुड़ाव से भारत में पैरा स्पोर्ट्स को नई ऊर्जा, अधिक दृश्यता और समाज में समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। ब्रांड एंबेसडर के रूप में कंगना रनौत संघर्ष, समावेशन और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों का समर्थन करेंगी।

अपने नए किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा, “भारत के पैरा एथलीट हर दिन यह साबित कर रहे हैं कि कुछ भी असंभव नहीं है। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ खड़ी हूं और उनकी उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सहयोग कर पाऊंगी। पैरा स्पोर्ट सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस की पहचान है और मैं हमारे चैंपियनों के पीछे मजबूती से खड़ी हूं।”

पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “हमें कंगना जी को अपने साथ जोड़कर बहुत खुशी हो रही है। उनकी प्रसिद्धि, जुनून और भारतीय खिलाड़ियों के प्रति समर्पण उन्हें इस चैंपियनशिप के लिए एक आदर्श एंबेसडर बनाता है।”

नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे और यह अब तक का भारत में सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट इवेंट होगा। 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 1000 से ज्यादा एथलीट अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह इस टूर्नामेंट का 12वां संस्करण होगा और पहली बार भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

पीसीआई को उम्मीद है कि कंगना रनौत के जुड़ने से पैरालंपिक खेलों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी।

Chhapra: बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सारण ज़िला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी बिहार राज्य स्तरीय यूथ (U18) बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।  उक्त जानकारी सारण ज़िला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकान्त सिंह सोलंकी द्वारा दिया गया।

आयोजन के सफलता हेतु सारण जिला कबड्डी संघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।  बैठक में संघ के संरक्षक डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ एच के वर्मा, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा, उपाध्यक्ष विकास सिंह, संघ के सचिव पंकज कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र, सूरज, प्रमोद, सुशील, राकेश सिंह, राजेश सिंह, भँवर किशोर, सतीश, दीपक कुमार, रोहित कुमार,अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छपरा शहर से 10किलोमीटर दूर अवस्थित संत जोसफ़ एकेडमी के खेल प्रांगण में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलो की टीमे भाग लेंगी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु डॉ देवकुमार सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरो पर है। आयोजन अध्यक्ष डॉ देवकुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य से लगभग 25 तकनीकी पदाधिकारी और 300 से ज्यादा खिलाड़ियों के आने की संभावना है।

उन्होंने बताया ही आयोजन के बेहतर संचालन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया है। आवासन समिति में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भानुप्रताप व मुकेश कुमार जबकि यातायात समिति में सौरव कुमार व दीपक कुमार को ज़िम्मेवारी दी गई है।

ग्राउंड रोहित कुमार व शिवशंकर देखेंगे जबकि मंच व्यवस्थापक के रूप में राकेश कुमार सिंह व कुमार कौशलेंद्र रहेंगे। इसके अलावे कई उपसमितियाँ प्रतियोगिता के बेहतर संचालन में सहयोग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर सारण ज़िला के कबड्डी खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Chhapra: सारण में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भेल्दी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। 

सारण पुलिस ने बताया कि भेल्दी थाना कांड संख्या-341/24 के अभियुक्त बच्चा सिंह, पंकज सिंह एवं हरिदेव सिंह के विरुद्ध 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्तों को बी०एन०एस०एस० की धारा 187 (3) का लाभ प्राप्त हुआ। उक्त बरती गयी लापरवाही के परिप्रेक्ष्य में पु०अ०नि० संदीप कुमार, थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना से निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध पांच (5) दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी।

थानाध्यक्ष भेल्दी द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा द्वारा पु०अ०नि० संदीप कुमार, थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए पुलिस केन्द्र, सारण वापस करने का निर्देश दिया गया है। तदनुसार सारण पुलिस का जिलादेश अंकित किया गया है. विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.

 

पटना 18 जून (हि.स.)। बिहार विभूति स्व डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

छपरा में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बन रही लंबी फोरलेन सड़क

CHHAPRA:  छपरा में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर करीब 21 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है. शहर से सटे रिविलगंज से बिशनपुर तक इस फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। जो शहर के निचले इलाके से होकर सीधे पूर्वी छोड़ शेरपुर तक पहुंचेगी। सरयू नदी के किनारे बन रही इस सड़क से लोग नदी का आनंद लेंगे। यह फोरलेन सड़क नदी के किनारे उंचे बांध पर बनाई जाएगी, जिसके कारण यह खूबसूरत के साथ बाढ़ से सुरक्षा का काम भी करेगा।

रिविलगंज की ओर से तेजी से मिट्टी भरने का काम शुरू 

फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो  गया है। रिविलगंज की ओर से तेजी से मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है।  वहीं, इस फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद नदी किनारे रहने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों को फायदा होगा।  21 किलोमीटर लंबी और 45 फीट चौड़ी यह सड़क 18 गांवों से होकर गुजरेगी।  निर्माण के लिए 128 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जारी है।

सिवान, गोपालगंज और उत्तर प्रदेश से पटना आने वालों को भी फायदा

इसके अलावा फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने से सिवान, गोपालगंज और उत्तर प्रदेश से पटना आने वालों को भी फायदा पहुंचेगा. दरअसल, इन जिलों और यूपी के लोगों को पटना आने के लिए छपरा शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या झेलनी पड़ती है. वहीं, फोरलेन बन जाने से सीधे रिविलगंज के पास बने इस बाइपास से होकर बिशनपुर एनएच-19 तक पहुंच सकेंगे. कुल मिलाकर देखा जाए तो भीषण जाम की समस्या लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी।

पटना के मरीन ड्राइव के तर्ज पर इस फोरलेन सड़क का हो रहा निर्माण

पटना के मरीन ड्राइव के तर्ज पर इस फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है।  ऐसे में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगी। नदी किनारे होने के कारण लोगों के लिए टहलने की व्यवस्था होगी। मनोरम दृश्य होने के कारण लोग सुबह और शाम के वक्त आनंद उठाने के लिए पहुंच सकते हैं।  इसके अलावा सड़क किनारे व्यवसाई अपना दुकान भी लगा सकेंगे।  छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, पार्किंग की सुविधा होने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।  इसके साथ ही यह फोरलेन सड़क छपरा के विकास में भी मदद करेगा।