आज का पंचांग
दिनांक 19/12/2023 मगंलवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष सप्तमी
दोपहर 01:06 उपरांत अष्टमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद
सुबह 12 :02 उपरांत उतरभाद्रपद (20 दिसंबर 23 )
चन्द्र राशि कुम्भ
संध्या 06:21 उपरांत मीन
सूर्योदय 06:30 सुबह
सूर्यास्त :05:03 संध्या
चंद्रोदय 11:40 सुबह
चंद्रास्त :11:45 संध्या
लगन :धनु 08:26 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग 06:30 सुबह 07:49 सुबह
उद्देग 07:49 सुबह 09 :08 सुबह
चर 09:08 सुबह 10:27 सुबह
लाभ 10:27 सुबह 11:46 सुबह,
अमृत 11:46 सुबह 01:05 दोपहर
काल 01:05 दोपहर 02:25 दोपहर,
शुभ 02:25 दोपहर 03:44 संध्या
रोग 03:44 संध्या 05:03 संध्या
राहुकाल
दोपहर 02:25 से 03:44 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे।आपका मन नए विषयों को जानने के लिए उत्सुक होगा तथा आप उसमें ज्ञान अर्जित करने को लालायित रहेंगे। खासकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों को चुनेंगे जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध हो सकते है।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे।यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपकी किसी के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती हैं जिससे कार्य करने में समस्या होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको आज के दिन अपने व्यवहार में विवेकशीलता लानी होगी व दूसरों के प्रति नर्म स्वभाव रखना पड़ेगा। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यदि आप अभी स्कूल में हैं तो आज के दिन किसी साथी के साथ झगड़ा होने की संभावना हैं जिसका प्रभाव आपकी पढ़ाई पर भी पड़ेगा। ऐसे में किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचे।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।आज के दिन व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ा समझौते करने से बचे क्योंकि मंगल आप पर भारी हैं। भूमि संबंधी निवेश में लाभ मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है।आपके छोटे भाई या बहन का घर से बाहर जाना हो सकता हैं और वे इसके लिए आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। ऐसे में उनकी बात को समझे और जितना हो सके उनकी मदद करे।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।यदि आपका नौकरी में किसी से पुराना विवाद चल रहा हैं तो वह आज के दिन सुलझ जायेगा लेकिन मन बेचैन रहने की संभावना है। आप ऑफिस के काम में इतनी रुचि नही लेंगे तथा अन्य क्षेत्रों की ओर अपना ध्यान लगाएंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।मानसिक रूप से आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है। कुछ बातों को लेकर और काम के दबाव के कारण मानसिक अवसाद होने की आशंका हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन शुभ संकेत मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा।विवाहित पुरुषों का अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा वे उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। यदि आपके विवाह को हुए अभी पांच वर्ष से कम का समय हुआ हैं तो आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर सलेटी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी।पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे तो वही ग्रेजुएशन के छात्रों का मन आज के दिन पढ़ाई में कम लगेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालो को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर जाकर जागरूक किया गया।  इस दौरान व्यवसायी, थोक दुकानदार एवं खुदरा विक्रेता को समझाया जा रहा है।

सोमवार को जागरूकता अभियान का अंतिम दिन था। सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी के द्वारा सभी मैरेज हॉल मे जाकर खुद से मैरेज हॉल के मालिक को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने एवं इसके होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सभी को अंतिम वार्निग दिया गया।

शहर में दो धावा दल के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं का छापमारी किया जायेगा। पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना लगाया जायेगा। पहले बार पकड़े जाने पर 2000 हजार रूपए, दूसरे बार में 3000 हजार एवं तीसरे बार पकड़े जाने पर 5000 रुपया लगातार लगाया जायेगा।

जागरूकता अभियान में सी आर पी निशा सिंह, स्वीटी सिंह, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, सुषमा देवी, मीरा देवी, रानी गुप्ता, मनोरमा देवी, मिना देवी, दीपमाला देवी, बिमला देवी, संतोषी देवी मौजूद थे।

Chhapra: छपरा अनुमंडल में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों ने घर-घर अभियान के माध्यम से जन सुराज की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया। इस घर-घर अभियान के जरिए उन्होंने जनता तक पहुंचकर उन्हें उनकी वोट की ताकत का एहसास दिलाया। वहीं बताया कि वोट जाति, धर्म के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखकर दें।

इस अभियान को सफल बनाने में पूर्व महापालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रफी इकबाल, शाकिर इकबाल, जन सुराज नगर अध्यक्ष रमाकांत सिंह उर्फ डब्लू सिंह, नगर निगम प्रवक्ता संतोष कुमार गुड्डू, अनुमंडल युवा अध्यक्ष अजीत सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष कविता सिंह, जिला किसान अध्यक्ष सुरेश सिंह, जन सुराज कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव ने अनुमंडल के भिन्न-भिन्न वार्डों में घर-घर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

Chhapra: भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह 2023 के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा भिखारी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि वे भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंग कर्मी, लोक जागरण के संदेशवाहक लोकगीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। वे बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। उन्होंने भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना के कारण काफी प्रसिद्धि हासिल की। उन्हें अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया था।

उन्होंने कहा कि भाषा को आगे बढ़ाने के लिए सृजनात्मक और रचनात्मक लेखन जरूरी। भाषा सांस्कृतिक विकास में सहायक होती है। भिखारी ठाकुर के कार्यों को आगे पहुंचा़ने के लिए उनके नाटकों पर कार्य करने की जरूरत है।

#BhikhariThakur

Chhapra: सारण पुलिस ने सोनपुर से अपहृत वैशाली जिला में शिक्षा विभाग में पदस्थापित अधिकारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है।

सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि 16/17 दिसंबर 2023 की रात्रि वैशाली जिला में पदस्थापित शिक्षा विभाग के ए०डी०पी०डी०सी० डा0 उदय कुमार उज्जवल को हाजीपुर से पटना जाते समय सोनपुर में प्रवेश करते ही कुछ अपराधियों द्वारा वाहन समेत अपहरण कर हाजीपुर की तरफ ले जाया गया था।

इस संबंध में सूचना मिलने पर सारण पुलिस ने सोनपुर थाना कांड सं0-1191/ 23 दर्ज कर अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया गया।

अपहृत अधिकारी को वैशाली जिलान्तर्गत सकुशल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है एवं घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा।

आज का पंचांग
दिनांक 17/12/2023 सोमवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष षष्ठी
दोपहर 03:13 उपरांत सप्तमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : शतभिषा
सुबह 01:22 उपरांत पूर्वाभाद्रपद (19 दिसंबर 23 )
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्योदय 06:29 सुबह
सूर्यास्त :05:02 संध्या
चंद्रोदय 11:04 सुबह
चंद्रास्त :10:43संध्या
लगन :धनु 08:30 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 06:29 सुबह 07:49 सुबह
काल 07:49 सुबह 09 :08 सुबह
शुभ 09:08 सुबह 10:27 सुबह
रोग 10:27 सुबह 11:46 सुबह,
उद्देग 11:46 सुबह 01:05 दोपहर
चर 01:05 दोपहर 02:24 दोपहर,
लाभ 02:24 दोपहर 03:43 संध्या
अमृत 03:43 संध्या 05:02 संध्या
राहुकाल
सुबह 07:49 से 09:08 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में अपना चेहरा देखकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन पूर्ण विश्वास के साथ कार्य करेगे।सांसारिक मोह से ज्यादा जुड़ाव होने के कारण कार्य होने में देर होगी।मनोरंजन पर जरुरत से ज्यादा खर्च होंगे। क्रोध बढ़ जायेगा।संतान का उन्नति होगा।संध्या के बाद परिवार के सभी सदस्य आपस में मिलजुलकर बाते करेगे।
शुभ अंक 7 शुभ रंग पिला

वृष
आज के दिन कार्य उर्जा के साथ करेगे। मन प्रस्सन रहेगा।स्वादिस्ट भोजन खाने को मिलेगा। सामाजिक कार्य में मान लगेगा। नौकरी करने वाले के लिए आज उतम समय है। व्योपारी
जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले। पैसा का लेन -दें नहीं करे।
शुभ अंक 9 शुभ रंग ब्लू

मिथुन
आज के दिन मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा।पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।पडोसी के साथ बात करते समय ध्यान रखे झगडा हो सकता है।कोर्ट कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगा।पार्टी या उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा। परिवार में सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक 5 शुभ रंग नीला

कर्क
आज के दिन व्योपार में लाभ होगा।लाभ ठीक रहेगा। किसी अधिकारी का सहयोग से आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।परिवार के लोग आपके कार्य से प्रस्सन रहेगे।मित्र सहयोग करेगे।
व्यापार ठीक चलेगा।मन प्रस्सन रहेगा।प्रेम सम्बन्ध बेहतर बनेगा।
शुभ अंक 3 शुभ रंग भूरा

सिंह
आज के दिन बहुत ही सुख पूर्ण वयोतित होने वाला है .आज के दिन आपके लिए बढ़िया दिन है। प्रेम जीवन अनुकूल रहने वाला है। आज व्योपार का आरम्भ करने के लिए आपके लिए
उतम दिन है।आय ठीक रहेगा। बचत नही होगा।स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग सलेटी

कन्या
आज के दिन दुसरे के कार्य में समय वयोतित होगा। मन प्रस्सन रहेगा।दुसरे के झगड़े में मध्य्हस्ता करेगे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा।आज आप साझे में कार्य नहीं करे हानि होगी। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। नए कार्य को लेकर चर्चा करेगे। उसमे कामयाबी मिलेगी।
शुभ अंक 9 शुभ रंग केशरी

तुला
आज के दिन कार्य में असफलता के कारण मन में निराश बनेगी। आतमविश्वास में कमी दिखाई देगा।पारिवारिक वाद विवाद में आपके हस्तक्षेप के सब ठीक होगा। परिवार में सब प्रसन्न
रहेगे कार्य में लाभ होगा।मेहमान का आगमन होगा।
शुभ अंक 3 शुभ रंग लाल

वृश्चिक
आज के दिन आपसी मनमुटाव बनेगा।कार्य क्षेत्र में वृध्दि होगी धन का लाभ मिलेगा।सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।महिला मित्र के साथ मिलेगा।नौकरी करने वाले के लिए आर्थिक सहयोग
मिलेगा।दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा।बच्चे के साथ घुमने जायेगे।
शुभ अंक 1 शुभ रंग सफेद

धनु
आज के दिन पूर्वाद्ध के दिन के अपेक्षा बढ़िया रहने वाला है। आपका वर्ताव काफी आकर्षित रहेगा।नोकरी में लाभ मिलेगा। लेन देन करते समय जल्दबाजी नहीं करे। व्योपार में निवेश करे
लाभ होगा । संपति को लेकर विवाद बढ़ जायेगा।पारिवारिक बात पर ध्यान दे।
शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी

मकर
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।नया कार्य सोच विचार कर कार्य करे। आकस्मिक खर्च बढ़ जायेगा। आर्थिक उलझन बनेगा।धर्म के कार्य में रूचि बनेगी।प्रेम सम्बन्ध में जल्दबाजी नहीं करे।समय का उपयोग करे।परिवार के साथ समय व्यतित करेगे।
शुभ अंक 2 शुभ रंग नीला

कुंभ
आज के दिन शुरुआत से ही किसी के साथ विवाद बनेगी। मन अशांत रहेगा।कार्य में लाभ मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगा।नए परियोजना पर काम करने को मिलेगा। मन प्रस्सन
रहेगा। व्योसाय ठीक चलेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दे।
शुभ अंक 1 शुभ रंग संतरी

मीन
आज के दिन कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।आपका सकारात्मक सोच बनेगा।कानून सम्बंधित अडचने दूर होगा।आय अनुकूल नहीं रहेगा। आय के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ जायेगा।
शुभ अंक 9 शुभ रंग बैगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

महान लोक कलाकार ‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ कहे जाने वाले लोक जागरण के सन्देश वाहक भिखारी ठाकुर की आज 136 वीं जयंती है. उनका जन्म 18 दिसम्बर 1887 को सारण जिले के कुतुबपुर दियारा गाँव में हुआ था.

बहु आयामी प्रतिभा के धनी भिखारी ठाकुर भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना एवं अपने सामाजिक कार्यों के लिये प्रसिद्ध हैं.

वीडियो देखे

भिखारी ठाकुर का जन्म एक नाई परिवार में हुआ था. उनके पिताजी का नाम दल सिंगार ठाकुर व माताजी का नाम शिवकली देवी था. रोज़ी कमाने के लिये उन्हें अपने गाँव को छोड़कर बंगाल जाना पड़ा वहाँ उन्होने काफी पैसा कमाया किन्तु वे अपने काम से संतुष्ट नहीं थेऔर लौट के गाँव वापस आ गए. उनका मन रामलीला में बस गया था. अपने गाँव आकर उन्होने एक नृत्य मण्डली बनायी और रामलीला खेलने लगे.

इसके साथ ही वे गाना गाते एवं सामाजिक कार्यों से भी जुड़े. उनकी मुख्य कृतियाँ लोकनाटक बिदेशिया, बेटी-बेचवा, गबर घिचोर, बिधवा-बिलाप, कलियुग-प्रेम आदि आज भी लोगों को समाज की कुरीतियों से लड़ने का साहस देती है.

सारण के इस महान विभूति ने 10 जुलाई 1981 को चौरासी वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली.

सारण जिला बॉलीबॉल प्रीमियम लीग का 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा आयोजन

Chhapra: आगामी 27 से 31 जनवरी तक बॉलीबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि इस बॉलीबाल लीग में जिला स्तर से लेकर रास्ट्रीय स्तर तक बॉलीबाल खिलाड़ी भाग लेंगे। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियोो में   प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी । बताा दे कि ऐसा आयोजन छपरा जिला में पहली बार होने जा रहा हैै। जिसकी तैयारी का शुभारंभ कर दिया गया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि बॉलीबाल सारण जिला का अपना एक इतिहास रहा है इस बॉलीबाल खेल से राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय पहचान बना है। ऐसे खेल कराने के लिये आयोजक समिति बधाई के पात्र है।

बिहार बॉलीबाल संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से बॉलीबाल के खिलाड़ी को नई नई टेक्निक सीखने को मिलेगा।

अंतर राष्ट्रीय कोच प्रमोद सिंह ने कहा बिहार के बॉलीबाल के खिलाड़ी इस बार अंतरराष्ट्रीय टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है जो हमारे लिये गर्व की बात है।

सारण जिला के बॉलीबाल संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय कोच रमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बॉलीबाल से सारण जिला से दर्जनों रास्ट्रीय कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

सारण जिला भजपा के मुख्य प्रवक्ता बॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यही एक बॉलीबाल खेल है जिसमे कम समय, कम खर्च एवं कम जगह के साथ बहुत ही रोमांचित खेल है। ऐसे आयोजन से सारण के बॉलीबाल खिलाड़ियो को नई ऊर्जा मिलेगा।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ खेल प्रेमी एवं कई खेल के पूर्व के पदाधिकारी रहे बिभूति नारायण शर्मा, भाजपा जिला के महामंत्री विवेक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बलवन्त सिंह शामिल थे।

जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का हुआ आयोजन

Chhapra: जिला जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए तकनिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि सुबे की सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां भी कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहां कि सरकार बिहार में जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के प्रति दीढ़ संकल्प है,और लगातार इस दिशा में कार्य भी कर रही है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए

जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू जिला संगठन लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है, सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अल्पसंख्यक को विकास के प्रति संकल्पित है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार ने जिस तरह से बिहार में उद्योग लगाने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से विचार -विमर्श कर रही है,ऐसे में आने वाले समय में निश्चय ही बिहार में बड़े पैमाने पर विकास होगा, और बेरोजगारी में कमी आएगी।

जिला अध्यक्ष श्री राजू ने समारोह में तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन तकनीक से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तकनीकी प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन इंजीनियर प्रभास रंजन ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कुसुम देवी प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी सिंह सहित बड़े पैमाने पर जदयू पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सारण में खुले में बच्चों को बैठाकर पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं का वेतन बंद

Chhapra: शिक्षा विभाग में इन दिनों शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर सख्ती दिख रही है. वरीय से लेकर कनीय तक द्वारा लगातार विद्यालयों की जांच की जा रही है.

ऐसे में अब शिक्षकों को खुले आसमान के नीचे बच्चों को पढ़ाना महंगा पड़ गया. सारण के इसुआपुर में वर्ग कक्ष की उपलब्धता के बावजूद खुले में बैठकर शैक्षणिक कार्य करने वाले दो महिला शिक्षकों का वेतन डीपीओ ने बंद करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार द्वारा विगत 14 दिसंबर को इसुआपुर के प्राथमिक विद्यालय दरवा पुरसौली का निरीक्षण किया गया. इस दौरान विद्यालय की दो शिक्षिकाओ द्वारा विद्यालय में वर्ग कक्ष की उपलब्धता के बावजूद वर्ग 4 से 6 तक के बच्चे खुले में बैठाकर शैक्षणिक कार्य किया जा रहा था. जो अध्यापन कार्य की खानापूर्ति है. इससे ना सिर्फ शिक्षा के अधिकार से वंचित करना तथा सरकारी कार्य के विरुद्ध आचरण एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना बताया गया है.

डीपीओ ने दोनों शिक्षिकाओं और प्रधान शिक्षक से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. साथ ही यह भी कहा है कि क्यों नहीं दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध निलंबन एवं अनुशासनिक कार्यवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को लिखने की बात कही गई है.

डीपीओ ने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जवाब की समीक्षा उपरांत वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया है.

Chhapra: छपरा नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है।  

राज्य निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी 2024 की तिथि चुनाव के लिए तय की है। इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 

जानिए,  महत्वपूर्ण तिथियाँ  

मेयर पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 को जारी होगी।

नामांकन की प्रक्रिया 21 से 29 दिसंबर 2023 तक होगी।

संविक्षा 30 से 1 जनवरी 2024 को होगी।

नाम वापसी 2 जनवरी से 4 जनवरी तक होगी।

अंतिम रूप से प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। 

मतदान 22 जनवरी 2024 को होगा।

मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। 

जबकि मतगणना 24 जनवरी 2024 को होगी।

चुनाव की तिथि घोषित होते ही निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आपको बता दें कि छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव के बाद विजयी मेयर राखी गुप्ता को तीन बच्चों के मामले में पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने घोषणा की है।

आज का पंचांग
दिनांक 16/12/2023 शनिवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष चर्तुथी
सुबह 08:00 उपरांत पंचमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : श्रवण
सुबह 04 :37 उपरांत घनिष्ठा
चन्द्र राशि धनु
सूर्योदय 06:28 सुबह
सूर्यास्त :05:02 संध्या
चंद्रोदय 09:39 सुबह
चंद्रास्त :08:32 संध्या
लगन :वृश्चिक 06:37 सुबह उपरांत
उपरांत धनु लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
काल 06:28 सुबह 07:47 सुबह
शुभ 07:47 सुबह 09 :07 सुबह
रोग 09:07 सुबह 10:26 सुबह
उद्देग 10:26 सुबह 11:45सुबह,
चर11:45 सुबह 01:04 दोपहर
लाभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर,
अमृत 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
काल 03:42 संध्या 05:02 संध्या
राहुकाल
सुबह 09:07 से 10:26 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवार में आपका कोई रिश्तेदार या सगा-संबंधी आपसे लाभ उठाने का प्रयत्न करेगा लेकिन आपको शायद ही इसका आभास हो सके।सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं।आज के दिन आपको अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साथ ही किसी अपने के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सही रखे।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।रिलेशन में रह रहे लोगों का अपने साथी के प्रति शंका की भावना आ सकती हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी अपने काम को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आज के दिन आप अपने आर्थिक खर्चों पर नियंत्रण करेंगे जिससे बचत ज्यादा होगी। व्यापार में वृद्धि भी संभव हैं
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा जिससे सभी के बीच आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।आज के दिन आप स्वयं को मानसिक रूप से और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। विवाहित लोगों का अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगायदि आप पत्रकारिता, मैनेजमेंट व कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी
लकी नंबर 7 लकी कलर सलेटी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। यदि आप पत्रकारिता, मैनेजमेंट व कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी व मनचाहे परिणाम आयेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के दिन अपने मनोविचारों को नियंत्रण में रखे व अनावश्यक तनाव लेने से बचे।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आपके चंचल स्वभाव के कारण परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा भी हो सकता हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847