भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के जयंती पर उनकी प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

Chhapra: भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह 2023 के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा भिखारी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि वे भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंग कर्मी, लोक जागरण के संदेशवाहक लोकगीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। वे बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। उन्होंने भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना के कारण काफी प्रसिद्धि हासिल की। उन्हें अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया था।

उन्होंने कहा कि भाषा को आगे बढ़ाने के लिए सृजनात्मक और रचनात्मक लेखन जरूरी। भाषा सांस्कृतिक विकास में सहायक होती है। भिखारी ठाकुर के कार्यों को आगे पहुंचा़ने के लिए उनके नाटकों पर कार्य करने की जरूरत है।

#BhikhariThakur

0Shares
A valid URL was not provided.