सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर लगेगा जुर्माना

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालो को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर जाकर जागरूक किया गया।  इस दौरान व्यवसायी, थोक दुकानदार एवं खुदरा विक्रेता को समझाया जा रहा है।

सोमवार को जागरूकता अभियान का अंतिम दिन था। सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी के द्वारा सभी मैरेज हॉल मे जाकर खुद से मैरेज हॉल के मालिक को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने एवं इसके होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सभी को अंतिम वार्निग दिया गया।

शहर में दो धावा दल के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं का छापमारी किया जायेगा। पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना लगाया जायेगा। पहले बार पकड़े जाने पर 2000 हजार रूपए, दूसरे बार में 3000 हजार एवं तीसरे बार पकड़े जाने पर 5000 रुपया लगातार लगाया जायेगा।

जागरूकता अभियान में सी आर पी निशा सिंह, स्वीटी सिंह, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, सुषमा देवी, मीरा देवी, रानी गुप्ता, मनोरमा देवी, मिना देवी, दीपमाला देवी, बिमला देवी, संतोषी देवी मौजूद थे।

0Shares
A valid URL was not provided.