Chhapra: लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 19- महाराजगंज एवं 20-सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना 4 जून 2024 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, में होना निर्धारित है। इसे लेकर छपरा शहर के अंदर एवं बाहर यातायात संधारण हेतु सारण पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 

जारी किए गए ट्रैफिक प्लान के अनुसार 

1. छपरा शहरी क्षेत्र में भारी/मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।

2. मांझी, रिविलगंज, एकमा कोपा, सिवान के तरफ से आने वाले सवारी वाहन बह्मपुर मोड तक मलमलिया, बनियापुर, जलालपुर के तरफ से आने वाले सवारी वाहन मेथवलिया चौक तक तथा पटना, मुजफ्फरपुर, मशरक, मढौरा, गरखा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन मेथवलिया चौक तक एवं आरा, डोरीगंज के तरफ से आने वाले सवारी वाहन भिखारी ठाकुर चौक तक ही आयेगें। उसके आगे सभी प्रकार के सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

3. मेथवलिया चौक से मठिया मोड़ के बीच में आवश्यक सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों में संलग्न वाहनों, मतगणना अभिकर्ताओ एवं अभ्यर्थियों के वाहन के अलावे अन्य वाहन का परिचालन बंद रहेगा।

4. छपरा शहर से बाहर जाने वाले छोटी वाहन साढा ढाला, मठिया मोड़, नेवाजी टोला चौक होकर अपने गंतव्य को जायेगें।

5. बनियापुर, मशरक, एवं गरखा के तरफ से आने वाले छोटी वाहन जिन्हें छपरा आना हो वे मेहिया ओवरब्रिज होकर नेवाजी टोला, गरखा ढाला, गांधी चौक होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें। नेवाजी टोला चौक से मठिया मोड़ की ओर आवश्यक सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों में संलग्न वाहनों, मतगणना अभिकर्ताओ एवं अभ्यर्थियों के वाहन के अलावे अन्य वाहन का परिचालन बंद रहेगा।

6. मठिया मोड़ से नेवाजी टोला जाने वाले रोड में हैजल वुड स्कुल के पुरब में स्थित खाली जमीन में एवं जगदम्बा हार्डवेयर दुकान के पीछे स्थित विजय सिंह के खाली जमीन में मतगणना अभिकर्ताओ एवं अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग की जायेगी।

लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान,हिमाचल में सर्वाधिक मतदान

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 35.65 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक यहां 37.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 लोकसभा सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

नवादा, 01 जुलाई (हि. स.)। जिले में रजौली के फुलवरिया जलाशय में 30 मई को दोस्तो संग स्नान करने गया डूबे युवक की लाश शनिवार को जलाशय में तैरते हुए बरामद की गई। रजौली ड्योढ़ी के रजवरिया टोला निवासी गोपाल उर्फ फंटूश का तैरता हुआ शव शनिवार को बरामद हो गया है। मृतक गोपाल उर्फ फंटूस राजवंशी अपने चार साथियों के साथ बीते 30 मई को फुलवरिया डैम में नहाने गया था।नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी मे जाने से उसकी मौत हो गई थी।

एसडीआरएफ की टीम शव निकालने में रही थी असफल :

मृतक गोपाल राजवंशी उर्फ फंटूश की डूबने की सूचना दोस्तो के द्वारा स्वजन को दी गई जिसके बाद सभी लोग डैम पहुँचे और घटना की सूचना रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई सूचना के उपरान्त दलबल के साथ अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष फुलवरिया डैम पहुँचे और मृतक के अन्य साथियों से जानकारी प्राप्त किया उसके बाद स्थानीय गोताखोरों के मदद से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया।लेकिन सफलता हाथ नही लगी तब घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दिया गया उसके बाद बिहटा से आई एसडीआरएफ की टीम ने शव को ढूंढने का प्रयास किया और लगातार 12 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद भी शव ढूंढने में एसडीआरएफ की टीम असफल रही और शाम होने के बाद पुनः शनिवार की सुबह शव ढूंढने की बात कही गई। लेकिन शनिवार की सुबह जैसे ही रात्रि गश्ती की टीम एसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में डैम पहुंची तो देखा कि शव डैम के किनारे लगा हुआ है। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को दी गई।डैम पर पहुंचे अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

शव को देख बेसुध हुई मां :

घटना की सूचना के बाद से ही परिजन काफी परेशान थे और मृतक के मां लगातार दहाड़े मारकर रो रही थी।लेकिन जैसे ही शनिवार की सुबह शव बरामद की सूचना मिली वैसे ही बेसुध होकर डैम पर ही गिर गई।बेटे की मौत के गम पूरे परिवार को झकझोर दिया। ग्रामीण नवादा के जिलाधिकारी 10 लख रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

-बिहार में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 35.65 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक यहां 37.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 लोकसभा सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

Chhapra: राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति में चयनित उम्मीदवारों की सूची में जारी किए गए परिणाम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय की जयप्रकाश महिला कालेज में अतिथि शिक्षिका के पद पर कार्यरत डा कुमारी नीतू सिंह का EWS श्रेणी के बिहार में तीसरे स्थान पर चयन किया गया है।

उनके चयन उपरांत घर में खुशी का वातावरण है। मालूम हो कि मनोविज्ञान विषय का परिणाम 30/05/2024 को प्रकाशित किया गया इसमें 364 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। 

डॉक्टर कुमारी नीतू सिंह ने कहा कि मेरे सफलता के पीछे मेरे माता उर्मिला सिंह, पिता स्वर्गीय नन्द कुमार सिंह, मेरे भाई प्रदीप नारायण सिंह, भाभी कल्पना सिंह, दिलिप नारायण सिंह, भाभी प्रीती सिंह, बहन सीमा सिंह, जीजा मृगराज सिंह, मेरे गुरुजनों प्रो.डॉ.पूनम सिंह, प्रो.डॉ.आशा रानी का श्रेय है। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग रहा आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं और मैं चाहती हूं कि मेरी जो छात्राएं हैं वह भी अपने लक्ष्य को निर्देशित करें और अपने लक्ष्य तक पहुंचे। 

 

Chhapra: सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में दिनांक 31 मई 2024 (शुक्रवार) को विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम” का आयोजन हुआ।  जिसके अंतर्गत संस्थान परिवार के सदस्यों द्वारा युवाओं और बुजुर्गों को तंबाकू सेवन के हानियों से अवगत कराया गया। इस वर्ष का विषय, “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” रहा, जो कि युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों से बचाने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक व VIP ग्रुप के निदेशक डॉ० राहुल राज, फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य व सभी शिक्षकों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात डॉ० राहुल राज द्वारा तंबाकू के उपयोग के विनाशकारी प्रभावों पर फोकस करते हुए एक वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसके माध्यम से सभी से तंबाकू के उपयोग के खिलाफ अभियान में एकजुट होने का आग्रह किया, लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने और बेहतर कल के लिए आज से ही स्वस्थ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

तंबाकू के प्रचलन और तंबाकू के धुएं के संपर्क को कम करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए सरकार की सक्रियता पर भी बल दिया, जिससे स्वास्थ्य समुदायों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने इसके अतिरिक्‍त 2024 में तंबाकू नियंत्रण पहल के लिए प्रमुख फोकस क्षेत्रों को बताया, जिसमें भारत के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कानून – सीओटीपीए 2003 कानून को कठोरता से लागू करना, जन जागरूकता अभियान तेज करना, तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों में वृद्धि करना तथा देश भर में तंबाकू मुक्त गांवों की स्थापना करना शामिल है।

उन्होंने युवा बच्चों और युवाओं को तंबाकू के सभी रूपों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्राचार्य महोदय ने कम उम्र से ही युवाओं को तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करने के लिए नवाचारी रणनीतियों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने तंबाकू के विज्ञापन पर अंकुश लगाने तथा जागरूकता फैलाने के लिए अधिक प्रभावशाली लोगों को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि यह सारण जिले का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां लोगों को जागरूक करने तथा सही जानकारी प्रदान करने हेतु इस तरह के तमाम आयोजन किए जाते है साथ ही यहां विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्री में बी० फार्मा कोर्स करने का अवसर भी प्राप्त होता है।

कार्यक्रम से प्रभावित होते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों ने “तंबाकू निषेध शपथ” ली।

आज का पंचांग
दिनांक 01/06 /2024 शनिवार
ज्येष्ठ कृष्णपक्ष नवमी
सुबह 07:24 उपरांत दशमी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : उतरभाद्र
सुबह 03:16 उपरांत रेवती (02 जून 2024 तक)
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 04:58 सुबह
सूर्यास्त :06:37 संध्या
चंद्रोदय :01:36 रात्रि (02 जून 2024 तक)
चंद्रास्त 01:20 दोपहर
लगन :वृष 05:56 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
काल 04:58 सुबह 06:41 सुबह
शुभ 06:41 सुबह 08:23 सुबह
रोग 08:23 सुबह 10:05 सुबह
उद्देग 10:05 सुबह 11:47 दोपहर
चर 11:47 दोपहर 01:30 दोपहर
लाभ 01:30 दोपहर 03:12 दोपहर,
अमृत 3:12 दोपहर 04:54 संध्या
काल 04:54 संध्या 06:36संध्या
राहुकाल
सुबह 08:23 से 10:05 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरख खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा .

आज का पंचांग

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर महरूम

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है।
लकी नंबर 4 लकी कलर ब्लू

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है।
लकी नंबर लाल लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 1 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर शनिवार सुबह 07 बजे मतदान शुरू हो गया। इन सीटों पर शाम 06 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

लोकसभा अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। जिनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 06 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे। इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल 1.09 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आखिरी चरण के मतदान में ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के अलावा हिमाचल विधानसभा की छह सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। हिमाचल की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट व कुटलेहड़ शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने से ये सीटें खाली हुई थीं।

– ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों के साथ 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
– 10.06 करोड़ मतदाता, 1.09 लाख से अधिक मतदान केन्द्र, 7 राज्य व 1 केन्द्र शासित प्रदेश
– हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी होगा मतदान

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर शनिवार (1 जून) को मतदान होगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी 1.09 लाख मतदान केन्द्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इस चरण में बिहार की 8 सीटों (नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37, झारखंड की 3 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52, ओडिशा की 6 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66, पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को मैदान में उतारा है। हिमाचल की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हमीरपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर और हरसिमरत कौर बादल भटिंडा से चुनाव लड़ रही हैं।

आयोग ने बताया कि मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां और हेलीकॉप्टर की 8 उड़ानों (हिमाचल प्रदेश के लिए) की व्यवस्था की गई है।

अब तक लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। सातवें चरण के मतदान के बाद 19 अप्रैल से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की समाप्ति हो जाएगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

आयोग के अनुसार मतदान टीमों को मशीनों और चुनाव संबंधी सामग्री के साथ संबद्ध मतदान केन्द्रों पर भेज दिया गया है। मतदान केन्द्र मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और राज्य मशीनरी को निर्देश दिया गया है कि वे जहां भी गर्म मौसम या बारिश का पूर्वानुमान हो, उससे निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करें।

आयोग ने बताया कि मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2707 उड़न दस्ते, 2799 स्थैतिक निगरानी दल, 1080 निगरानी दल और 560 वीडियो देखने वाले दल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं।

शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त उपहारों के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी नजर रखने के लिए कुल 201 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों और 906 अंतर-राज्यीय सीमा चौकियों पर निगरानी रखी जा रही है। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

मतदान केन्द्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवकों, व्हीलचेयर और बिजली जैसी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्ग और दिव्यांगजनों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सकें।

Chhapra: हिन्दी, भोजपुरी और अंग्रेजी के विद्वान लेखक, कवि और समीक्षक प्रो. हरि किशोर पाण्डेय के निधन से साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। 92 वर्षीय लेखक का छपरा स्थित आवास पर मंगलवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से जिले के साहित्यक जगत और साहित्यकार मर्माहत हैं। 

अन्तर्राष्ट्रीय संस्था सारण्य महोत्सव के कार्यालय पर श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रकाशन मंत्री ज्योतिष पाण्डेय ने किया। संचालन सारण्य महोत्सव अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज ने किया।

सारण्य महोत्सव के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज ने उन्हें नमन करते हुए कहा हिन्दी, भोजपुरी-अंग्रेजी के विद्वान लेखक, कवि और समीक्षक थे। उनका सहज, सरल और हसंमुख व्यक्तित्व हमेशा याद रहेगा। महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने श्रद्धान्जलि देते हुए कहा प्रो. हरि किशोर पाण्डेय के निधन से आई कमी को पूरा करना अभी असंभव प्रतीत होता है। उनकी विद्वता के साथ उनका सहज, सरल व हसंमुख व्यक्तित्व हमेशा याद किया जायेगा। ऐसे विद्वान मनीषी को खोकर हम सभी मर्माहत हैं। छपरा के धरोहर गायक कृष्ण मेनन ने प्रो हरि किशोर पाण्डेय द्वारा रचित भोजपुरी गीत गाकर उन्हें श्रद्धान्जलि दीं।

कोषाध्यक्ष डॉक्टर देवेश कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष ओझा, कृष्ण मेनन, ज्योतिष पाण्डेय, विनोद ओझा आदि ने साहित्यकार प्रो. हरि किशोर पाण्डेय के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धान्जलि दिया।

Chhapra: नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा दिनांक 30/05/2024 को कटसा मे बन रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त सुमित कुमार ने दो दिनों के अंदर, मेन गेट एवं केंद्र तक पहुंच पथ का निर्माण कराने के लिए सम्बंधित एजेंसी को कहा. 10 जून तक प्रोसेसिंग का कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. नगर आयुक्त ने बताये कि बाउंड्री वॉल एवं बिजली का कनेक्शन हो चूका है.

विदित हो कि एनजीटी के अनुपालन वाद संख्या 32/2022 के अनुपालन में छपरा नगर निगम द्वारा कक्षा प्रखंड अमनौर में 5 एकड़ जमीन जिसका मौज अरना, थाना संख्या 269,खाता संख्या 02,खेसरा संख्या 07,रकबा 5.00 एकड़ भूमि लैंड फील ठोश अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चयनित किया गया है। चयनित भूमि सारण जिलान्तर्गत अमनौर अंचल के मौजा अरना ,थाना नंबर 269 के अंतर्गत रकबा 5.00 एकड़ भूमि को छपरा नगर निगम के लिए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण (SWM) के निर्माण हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना को निःशुल्क अंतर्विभागीय भू- हस्तांतरण की स्वीकृति आयुक्त सारण प्रमंडल द्वारा भूमि दिया गया है।  जिसको लैंड फील प्रसंस्करण हेतु चयनित किया गया।  जिसके आलोक में बिहार स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है।

उपरोक्त भूमि पर कचरा का परिवहन करने हेतु छपरा नगर निगम कार्यालय द्वारा WAPCOS लिमिटेड को निदेशित किया गया। साथ ही उपरोक्त भूमि पर चाहरदीवारी निर्माण कराने हेतु निविदा का प्रकाशन दिनांक 22/02/2024 को किया गया था.

इसके अलावा कटसा ठोस आपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रयुक्त भूमि पर WAPCOPS लिमिटिड सस्था द्वारा वैज्ञानिक ढंग से विरासती कचड़े का मात्रात्मक मात्रा का आकलन किया गया, जो कटसा पर 21064 हैट्रिक टन है।

जिसके परिपेक्ष्य में उपरोक्त भूमि पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में कचरा प्रबंधन कराने के लिए जॉइन्ट वेंचर MS SURE RESEARCH PRIVATE PRIVATE UTTAM NAGAR,NEW DELHI 110059 को नगर निगम द्वारा कार्यादेश दिया गया।

नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा दिये गए कार्यादेश कंपनी को जल्द से जल्द उपरोक्त भूमि पर कार्य भूमि पर प्रोसेसिंग का कार्य करना है। निरीक्षण के दौरान विकास कुमार कार्यपालक अभियंता, बुडको, वेद प्रकाश वर्णवाल, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, अभय कुमार, एवं एजेंसी मौजूद थे.

Chhapra: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छपरा नगर निगम के अतर्गत बुडको द्वारा क्रियान्वित अमृत जलापूर्ति योजना के सभी पम्प ऑपरेटर को निदेश दिया जाता है कि पम्प चलाने का समय में बदलाव किया गया है.

सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक, दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक

नल-जल से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए बुडको का Toll free No-9262793764 पर कॉल कर सकते है कॉल करने का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक है केवल रविवार को छोड़ कर ।