Breaking News

ऑस्ट्रेलिया दौरा: भारतीय महिला टेस्ट टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर कप्तान; कमलिनी बाहर, उमा छेत्री की एंट्री

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम की घोषणा कर दी। यह दौरा अगले महीने शुरू होगा, जिसमें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

15 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

RC Jewellers
विज्ञापन

बीसीसीआई के अनुसार, विकेटकीपर जी. कमलिनी चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह उमा छेत्री को भारत की टी20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, विश्व कप विजेता अभियान का हिस्सा रहीं प्रतिका रावल, जो चोट से उबर चुकी हैं, को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है।

भारत की महिला टेस्ट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2026- (पूरा कार्यक्रम):

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय

15 फरवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

19 फरवरी: मनुका ओवल, कैनबरा

21 फरवरी: एडिलेड ओवल, एडिलेड

वनडे अंतरराष्ट्रीय

24 फरवरी: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन

27 फरवरी: बेलरीव ओवल, होबार्ट

1 मार्च: बेलरीव ओवल, होबार्ट

टेस्ट मैच

6 से 9 मार्च: वाका ग्राउंड, पर्थ

यह दौरा भारतीय महिला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वह ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सभी प्रारूपों में अपनी तैयारियों और संतुलन की कड़ी परीक्षा देगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें