मुंबई, 12 अप्रैल (हि.स.)। आईपीएल 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी की संतुलित गेंदबाजी ने मुंबई के बड़े लक्ष्य के पीछा करने के प्रयास को रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से फिल साल्ट ने 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में 62 रन जोड़े। हालांकि, छठे ओवर में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी मध्यक्रम में शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए और मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने मिचेल सेंटनर के साथ 68 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी कर मुंबई को 20 ओवर में 222/5 पर रोक दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुंबई, 12 अप्रैल (हि.स.)। आईपीएल 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी की संतुलित गेंदबाजी ने मुंबई के बड़े लक्ष्य के पीछा करने के प्रयास को रोक दिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से फिल साल्ट ने 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में 62 रन जोड़े। हालांकि, छठे ओवर में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
मध्यक्रम में शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए और मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने मिचेल सेंटनर के साथ 68 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी कर मुंबई को 20 ओवर में 222/5 पर रोक दिया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ आरसीबी ने चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।