Breaking News

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का आज सुबह करीब 4 बजकर 36 मिनट पर स्टेज-4 लीवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां हाल के दिनों में उनकी तबीयत बेहद नाज़ुक हो गई थी और उनका इलाज चल रहा था।

SHAILFORD
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टर लगातार रीनल थेरेपी दे रहे थे। गहन चिकित्सा के बावजूद उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई और अंततः उनका निधन हो गया।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

विश्व कप ड्यूटी के बीच निजी क्षति

यह दुखद घटना उस समय हुई जब रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त थे। जिम्बाब्बे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले जब उनके पिता की हालत बिगड़ी थी, तब वह घर लौटे थे। बाद में वह चेन्नई में टीम से दोबारा जुड़ गए थे। हालांकि पिता के।निधन के बाद वो वापस घर लौट गए हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

जिम्बाब्बे के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। टीम संयोजन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किया गया था। संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में मौका मिला, ईशान किशन को नीचे भेजा गया और तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई। हालांकि रिंकू मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी टीम के साथ मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में अब तक रिंकू सिंह पांच मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए हैं और फिनिशर की अपनी निर्धारित भूमिका निभाई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आगे खेलेंगे या नहीं, संशय बरकरार

भारत को अब कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है, जो लगभग नॉकआउट जैसा है। ऐसे में रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड या टीम प्रबंधन की ओर से अभी तक उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टीम इंडिया जहां एक ओर महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी कर रही है, वहीं खिलाड़ी अपने साथी के इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।

हरभजन सिंह ने जताई संवेदना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “श्री खचंद्र सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। टी20 विश्व कप के दौरान रिंकू और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

रिंकू सिंह के इस निजी शोक के बीच पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें