मुम्बई, 11 अप्रैल (हि.स.)। सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी करते हुए बताया कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और परिवार सकारात्मक सुधार की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील भी की है। Crime | अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच चिंता की लहर है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। विहिप की जिला इकाई की बैठक, सामाजिक समरसता पर दिया जोर सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुम्बई, 11 अप्रैल (हि.स.)। सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।
1 / 2
विज्ञापन
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी करते हुए बताया कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और परिवार सकारात्मक सुधार की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील भी की है।
भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच चिंता की लहर है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।