बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अब महज पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म निर्माताओं के लिए यह किसी ‘नोट छापने की मशीन’ से कम साबित नहीं हो रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। इससे पहले तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड स्तर पर इसने 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण वहीं, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर झटका लगा है। पहले दिन 34.75 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें दिन फिल्म ने केवल 1.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 62.26 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। फिल्म में राशि खन्ना और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अब महज पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म निर्माताओं के लिए यह किसी ‘नोट छापने की मशीन’ से कम साबित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। इससे पहले तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड स्तर पर इसने 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
वहीं, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर झटका लगा है। पहले दिन 34.75 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें दिन फिल्म ने केवल 1.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 62.26 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। फिल्म में राशि खन्ना और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।