Breaking News

अभिनेता राजपाल यादव की नई शुरुआत, लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता राजपाल यादव ने अपने जीवन के चुनौतीपूर्ण दौर के बीच एक नई शुरुआत की है। चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘राजपाल नौरंग यादव’ लॉन्च किया है। एक भावुक वीडियो संदेश के जरिए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए इस नए डिजिटल सफर की घोषणा की।

राजपाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि वह लंबे समय से इस नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने फैंस से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनका यह यूट्यूब चैनल हर उम्र के दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन लेकर आएगा। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मंच सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके सभी चाहने वालों का है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके चैनल का उद्देश्य दर्शकों को सकारात्मक और ‘स्वस्थ मनोरंजन’ प्रदान करना है, जिससे उन्हें सुकून और खुशी का अनुभव हो। राजपाल ने अपने प्रशंसकों से चैनल को सब्सक्राइब और ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की।

हालांकि, इस नई शुरुआत के बीच उनका पुराना कानूनी विवाद अभी भी जारी है। यह मामला साल 2010 का है, जब फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के दौरान उन्होंने एक कारोबारी से ऋण लिया था। बाद में कर्ज से जुड़े चेक बाउंस होने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जो अब तक चल रहा है।

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिर हेरा फेरी, भागम भाग, ढोल और दे दना दन जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों को गुदगुदाते हैं।

आने वाले समय में राजपाल यादव अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जिनसे दर्शकों को एक बार फिर उनकी कॉमेडी का जलवा देखने को मिलेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें