Breaking News

तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच तापसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि ‘अस्सी’ देखने के बाद कई लोगों ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से लिया और फिल्म पर गंभीर लेख व समीक्षाएं लिखीं। तापसी ने कहा, “मैंने आप सभी के रिव्यू पढ़े और देखे हैं। अगर इतने लोग इस फिल्म के बारे में लिख रहे हैं, तो जरूर इसमें कुछ खास बात होगी। आप भी इसे देखें और समझें कि आखिर क्यों इस पर इतनी चर्चा हो रही है।”

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि अगर फिल्म अच्छी लगे या किसी भी तरह का प्रभाव छोड़े, तो अपने विचार जरूर शेयर करें। तापसी ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म थोड़ी असहज कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक याद रहने वाली है। ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो महिला अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। फिल्म की कहानी समाज के संवेदनशील मुद्दों को उठाते हुए कई चौंकाने वाले पहलुओं को सामने लाती है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें