⚡
Breaking News

‘रामायण’ के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप

2 Min Read

मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में तीनों कलाकारों की मौजूदगी एक साथ दिखाई गई है। भगवान राम के रूप में रणबीर शांत और गरिमामय नजर आ रहे हैं, वहीं साई पल्लवी के लुक में सीता की सौम्यता और रवि दुबे के किरदार में लक्ष्मण की निष्ठा और समर्पण की झलक दिखाई देती है।

SHAILFORD
विज्ञापन

फिल्म के इस पोस्टर ने कलाकारों को इन प्रतिष्ठित किरदारों में देखने की दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ यश भगवान रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।

नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ को बड़े सिनेमाई पैमाने पर पेश करने की कोशिश है। दो भागों में बन रही इस फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕