⚡
Breaking News

‘मालामाल वीकली 2’ से पुराने निर्देशक-अभिनेता का किनारा, फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल

2 Min Read

मुंबई, 03 नवंबर (हि.स.)। साल 2006 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। फिल्म के मूल निर्देशक प्रियदर्शन ने इसके दूसरे भाग से दूरी बना ली है। उनके साथ ही अभिनेता रितेश देशमुख भी इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

पहले चर्चा थी कि नई कहानी में कुछ नए कलाकारों के साथ पुरानी फिल्म के सितारे भी नजर आएंगे और रितेश की वापसी लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, अब इन दोनों के बाहर होने से फिल्म की योजना में बदलाव की संभावना है।

j alankar
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन ने खुद सीक्वल का निर्देशन नहीं करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कर रहा हूं। मैंने कोई सीक्वल न करने का फैसला किया है।” उनके इस बयान से साफ हो गया है कि वह अपनी चर्चित कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी का निर्देशन नहीं करेंगे। वहीं, रितेश देशमुख के भी फिल्म से जुड़ने की संभावना खत्म हो गई है।

DOON
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मालामाल वीकली 2’ में रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, ईशा देओल, एल्विश यादव और शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। वहीं, मूल फिल्म के परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि इन कलाकारों ने मौखिक सहमति दे दी है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अमित जोशी को सौंपी गई है, जो इससे पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सह-निर्देशक रह चुके हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕