Breaking News

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची अभिनेत्री कीर्ति सेनन व अभिनेता धनुष

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

वाराणसी: वाराणसी में आईपी मॉल में फिल्म तेरे इश्क में की प्रमोशन के लिए पहुंची अभिनेत्री कीर्ति सेनन, अभिनेता धनुष और निदेशक आनंद एल. राय ने बताया कि फिल्म की कहानी बनारस से शुरू होती है और इसे देखने में बेहद आनंद आएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निदेशक आनंद एल. राय ने बताया कि बनारस में आकर बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप सभी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। अभिनेत्री कीर्ति सेनन ने कहा कि आनंद सर ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कराने का वायदा किया था। फिल्म प्रमोशन के लिए आए हैं और काशी विश्वनाथ के दर्शन का वायदा भी पूरा हुआ है। दो दिनों बाद फिल्म रिलीज हो रही है, सभी फिल्म देखें। आप को फिल्म जरूर पसंद आएगी।

SHARDA
विज्ञापन

अभिनेता धनुष ने कहा कि बनारस के लोगों को कई बार मिला हूं। आप के बीच आ कर बेहद खुशी हो रही है। फिल्म तेरे इश्क में मुझे जो रोल मिला था, उसे करते हुए मुझे मजा आया। मैं इस शहर में पहली बार आया था तो मैंने एक चीज सीखी और वह थी निडरता। निडरता सीखी है, बनारस में यह जीवंतता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें