श्रीनगर, 28 जुलाई (हि.स.)। गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को गनीवान के पास बस दुर्घटना में कम से कम 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की बस ( एआर11 डी5655) हरिगनीवान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बचाव दल, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 39 यात्री घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए पास के कंगन अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों के सिर में चोट आई है। Independence Day 2026 | राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ”गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गनीवान, गांदरबल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल श्री अमरनाथजी यात्रा के तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए और फिलहाल स्कीम्स में उनका इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं।” Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
श्रीनगर, 28 जुलाई (हि.स.)। गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को गनीवान के पास बस दुर्घटना में कम से कम 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की बस ( एआर11 डी5655) हरिगनीवान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बचाव दल, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
1 / 2
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 39 यात्री घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए पास के कंगन अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों के सिर में चोट आई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ”गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गनीवान, गांदरबल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल श्री अमरनाथजी यात्रा के तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए और फिलहाल स्कीम्स में उनका इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं।”
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।