नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त कर केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी (वीबी-जी राम जी) योजना को लोकसभा से पारित कराए जाने का विरोध जताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक ही दिन में मनरेगा के 20 साल के अधिकार आधारित ढांचे को ध्वस्त कर दिया और इसे सुधार के नाम पर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वीबी-जी राम जी योजना को मनरेगा का सुधार बताया जा रहा है, जबकि यह मांग आधारित और कानूनी रोजगार गारंटी को खत्म कर इसे दिल्ली से नियंत्रित, सीमित योजना में बदल देती है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी और आजीविका के साधन खत्म हो गए थे, तब मनरेगा ने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में जाने से बचाया। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा से सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है और वर्ष दर वर्ष कुल श्रम-दिवसों में आधे से अधिक योगदान महिलाओं का रहा है। रोजगार योजनाओं को सीमित करने से सबसे पहले महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन मजदूर और सबसे गरीब ओबीसी समुदाय बाहर हो जाते हैं। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच, विशेषज्ञ सलाह और सार्वजनिक सुनवाई के कानून को संसद में जल्दबाजी में पारित कर दिया गया। विपक्ष की ओर से विधेयक को स्थायी समिति को भेजने की मांग को भी खारिज कर दिया गया। Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त कर केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी (वीबी-जी राम जी) योजना को लोकसभा से पारित कराए जाने का विरोध जताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक ही दिन में मनरेगा के 20 साल के अधिकार आधारित ढांचे को ध्वस्त कर दिया और इसे सुधार के नाम पर खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वीबी-जी राम जी योजना को मनरेगा का सुधार बताया जा रहा है, जबकि यह मांग आधारित और कानूनी रोजगार गारंटी को खत्म कर इसे दिल्ली से नियंत्रित, सीमित योजना में बदल देती है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी और आजीविका के साधन खत्म हो गए थे, तब मनरेगा ने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में जाने से बचाया।
राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा से सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है और वर्ष दर वर्ष कुल श्रम-दिवसों में आधे से अधिक योगदान महिलाओं का रहा है। रोजगार योजनाओं को सीमित करने से सबसे पहले महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन मजदूर और सबसे गरीब ओबीसी समुदाय बाहर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच, विशेषज्ञ सलाह और सार्वजनिक सुनवाई के कानून को संसद में जल्दबाजी में पारित कर दिया गया। विपक्ष की ओर से विधेयक को स्थायी समिति को भेजने की मांग को भी खारिज कर दिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।