Breaking News

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग न करें : इंडियन ऑयल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

– एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे हैं डिलीवर

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स)। देश की सबसे बड़ी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इसलिए घबराहट में बुकिंग न करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आईओसी ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा बाजार में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बावजूद भारत में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति स्थिर एवं पर्याप्त है और घरेलू उपलब्धता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। कंपनी ने कहा कि देश में रोजाना लगभग 28 लाख सिलेंडर बांटे जा रहे हैं, जो सामान्य स्तर के बराबर है। घबराहट से प्रेरित मांग को रोकने के लिए उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे समय से पहले बुकिंग न करें। कंपनी के अनुसार वह प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति कर रही है, जो मौजूदा तनाव से पहले के सामान्य स्तर के अनुरूप है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आईओसी ने बताया कि करीब 87 फीसदी ‘रीफिल बुकिंग’ डिजिटल माध्यमों से की जा रही हैं, जबकि सही उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड (ओटीपी) आधारित प्रणाली से वितरण की पुष्टि की जा रही है। उपभोक्ताओं को एसएमएस (संदेश) और इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) जैसे डिजिटल माध्यमों से एलपीजी ‘रीफिल बुक’ (सिलेंडर फिर भरवाने) करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सोशल मीडिया और उपभोक्ता शिकायतों के जरिए कुछ एलपीजी वितरकों को अनियमितताओं की जानकारी मिली है। काला बाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विभिन्न विभागों के कई दल एलपीजी वितरक केंद्रों पर अचानक निरीक्षण कर रहे हैं।

कंपनी के मुताबिक अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए और 141 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें 5 को निलंबित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकारों और अन्य तेल एवं गैस विपणन कंपनियों के साथ मिलकर करीब 68 हजार छापे भी डाले गए हैं। इस संबंध में 855 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 48 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए। कंपनी ने कहा कि वह एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता, वितरण में पारदर्शिता एवं अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें