Breaking News

मणिपुर: चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

इम्फाल। मणिपुर में उग्रवाद पर लगाम कसने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इस दौरान न केवल भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं, बल्कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

SHARDA
विज्ञापन

तलाशी अभियान में अत्याधुनिक हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मणिपुर पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जिरीबाम थाना क्षेत्र के माखाबस्ती इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान में अत्याधुनिक हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। जब्त किए गए हथियारों में एम4 कार्बाइन, इंसास और एसएलआर राइफलें, देशी बंदूकें, एक ग्रेनेड और 220 से अधिक जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा पीके जिलेटिन, कॉर्डेक्स वायर और खाली पम्पी बम जैसी विस्फोटक सामग्री भी मिली है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

तलाशी अभियान में प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाले कारतूस और स्मोक ग्रेनेड भी पाए गए

इसी तरह, 22 जून को इम्फाल ईस्ट जिले में एक खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के चार सदस्यों—थिंगबाइजम फिलिप सिंह, राहत शिविर में रह रहे लौरेम्बम कुमार मैतेई, लैशराम हरिदास और युमनाम आकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को पोरोमपट थाना अंतर्गत कालिका पहाड़ियों में छुपाया गया हथियारों का जखीरा मिला। दूसरी बरामदगी में चार एसएलआर, एक लाइट मशीन गन, संशोधित स्नाइपर राइफलें, ग्रेनेड, डेटोनेटर और 550 से अधिक कारतूस शामिल हैं। इसमें प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाले कारतूस और स्मोक ग्रेनेड भी पाए गए। इसके अलावा कई ट्यूब लॉन्चर और ग्रेनेड पार्ट्स भी बरामद हुए।

एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 35 वर्षीय सदस्य सनासम राजेश मैतेई को इम्फाल वेस्ट से गिरफ्तार किया। उस पर नंबोल क्षेत्र में स्कूलों और क्लीनिकों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें