Breaking News

हर-हर गंगे के जयघोष के साथ संगम पर वसंत पंचमी के पुण्य स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब

1 Min Read

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 23 जनवरी (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के चौथे महत्वपूर्ण स्नान वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शुभ मूहूर्त में हर-हर गंगे जय घोष के साथ स्नान शुरू हो चुका है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही संगम के सभी घाटों की लगातार सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

माघ मेला के चौथे महत्वपूर्ण स्नान वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार भोर 2ः28 बजे से पतित पावन मां गंगे, यमुना और अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धालु हर-हर गंगे एवं बम-बम भोले नाथ के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

सभी घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गोताखोर लगातार श्रद्धालुओं को स्नान करने के बाद घाटों को खाली करने के लिए अपील कर रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

चौथे स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्दर कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, माघ मेला अधिकारी ऋषिराज, पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज कुमार पांडेय सहित सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें