⚡
Breaking News

सारण जिला क्रिकेट लीग 2026-27 | जूनियर लीग का उद्घाटन 18 नवंबर को

3 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सत्र 2026-27 की जूनियर एवं सीनियर क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह की अध्यक्षता में उनके निजी आवास, रामराज चौक, दहियावाँ, छपरा में संपन्न हुई।

j alankar
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सारण जिला जूनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन 18 नवंबर 2026 को गड़खा प्रखंड के अख्तियारपुर में किया जाएगा। वहीं, सीनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन 20 नवंबर 2026 को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में होगा।

DOON
विज्ञापन

इस सत्र में जूनियर लीग में कुल 13 टीमें तथा सीनियर लीग में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में मैचों के सफल एवं अनुशासित संचालन को लेकर समय-सारणी भी निर्धारित की गई। इसके अनुसार सभी टीमों को सुबह 8:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, टॉस सुबह 8:30 बजे होगा तथा मैच का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सारणी का सभी टीमों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि कोई भी टीम निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित नहीं होती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मैदान पर उपस्थित अगली टीम को वॉकओवर (Walkover) प्रदान किया जाएगा। मैचों का संचालन अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संरक्षक राजन प्रसाद यादव उर्फ मनन राय एवं सह-संरक्षक विभूति नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सुरेश प्रसाद सिंह एवं विभूति नारायण शर्मा की देखरेख में पूरे टूर्नामेंट का संचालन किया जाएगा।

बैठक के दौरान संघ की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की सहमति से खेल प्रतिनिधि के पद पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। पूर्व खेल प्रतिनिधि संजय कुमार उर्फ राहुल के बैठकों एवं निर्धारित कार्यों में समय पर उपस्थित नहीं रहने के कारण यह निर्णय लिया गया। इसके स्थान पर सर्वसम्मति से रविंद्र राय उर्फ रवि राय को खेल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी जूनियर एवं सीनियर क्रिकेट लीग को सफलतापूर्वक आयोजित करने, खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिता को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की।

बैठक में मुख्य रूप से सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार उर्फ डब्ल्यू, क्लब प्रतिनिधि कैसर अनवर उर्फ डब्ल्यू सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕