⚡
Breaking News

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 | बिहार पुलिस प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

1 Min Read

Chhapra: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में शुक्रवार को बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र सिंह गंगवार, पुलिस महानिदेशक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

सोनपुर मेला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों, कर्तव्यों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने की पहल की गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को पुलिस की भूमिका, कानून-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुति भी आयोजित की गई, जिसने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

DOON
विज्ञापन

सोनपुर मेला में इस प्रकार की प्रदर्शनी आम नागरिकों एवं विशेषकर युवाओं को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕