⚡
Breaking News

अंकपत्र सुधार की मांग को लेकर आरएसए की छात्रा इकाई ने किया विरोध प्रदर्शन

2 Min Read

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (Four-year undergraduate programme) के विभिन्न सत्रों के अंकपत्रों में व्याप्त त्रुटियों के सुधार की मांग को लेकर आरएसए (RSA) की छात्रा इकाई ने छात्रा सह प्रमुख अजीमा खातून के नेतृत्व में शुक्रवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक भुईं परी (दंड प्रणाम) करते हुए मार्च किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र-छात्राओं के अंकपत्रों में अविलंब सुधार की मांग की।

इस दौरान छात्रा सह प्रमुख अजीमा खातून ने कहा कि छात्र-छात्राएं आंदोलन करते-करते थक चुके हैं, आवेदन देते-देते थक चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लगातार उपेक्षित कर रहा है। जब छात्र अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास करता है।

DOON
विज्ञापन

आरएसए छात्रा इकाई ने बताया कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के सत्र 2023–27, 2024–28 एवं 2025–29 के सेमेस्टर-1 से सेमेस्टर-5 तक के अंकपत्रों में व्यापक त्रुटियाँ सामने आई हैं। कॉलेजिएट एवं नॉन-कॉलेजिएट दोनों प्रकार के छात्र-छात्राएं इन त्रुटियों से प्रभावित हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

छात्र संगठन का आरोप है कि कई महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षाएँ आयोजित नहीं की गईं तथा कई मामलों में महाविद्यालयों द्वारा आंतरिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को प्रेषित नहीं किए गए। इसके बावजूद विद्यार्थियों के अंकपत्रों में आंतरिक अंक दर्ज कर दिए गए हैं। ऐसे में यह गंभीर सवाल उठता है कि बिना परीक्षा आयोजित किए अथवा बिना महाविद्यालय से अंक प्राप्त किए विद्यार्थियों के अंकपत्रों में अंक किस आधार पर दर्ज किए गए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में मोती कुमारी, रुक्सार, सपना रजनी, इशरत, आलिया, जुली, रूबी, संजना, सोनी, जूही, अलीना, रानी समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थिति थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕